फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A fire broke out due to gas leakage from the regulator; four women and three children were burnt

Mirzapur News: रेगुलेटर से गैस का रिसाव होने पर आग लगी, चार महिलाएं और तीन बच्चे झुलसे

Fri, 29 Nov 2024 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
A fire broke out due to gas leakage from the regulator; four women and three children were burnt
फोटो
विज्ञापन

आदमपुर थाना क्षेत्र में बेटी की बारात की तैयारियों में लगा था परिवार तभी हुआ हादसा, दो महिलाओं की हालत गंभीर



माई सिटी रिपोर्टर

वाराणसी। आदमपुर थाना क्षेत्र के धोबीघाट कज्जाकपुरा स्थित एक घर में शादी की तैयारियों के बीच सिलिंडर में लगे रेगुलेटर से गैस का रिसाव होने के कारण आग लग गई। आग लगने से रिश्तेदारी में आई चार महिलाएं और तीन बच्चे झुलस गए। सभी को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। झुलसी दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई गई है।

धोबीघाट, कज्जाकपुरा स्थित भरत सोनकर के घर में संतोष पांडेय किराये पर रहते हैं। संतोष की बेटी शिवानी की बारात बृहस्पतिवार की शाम आनी थी। शादी की वजह से मेहमान भी आए थे। दूध खौलाने के साथ ही बच्चों के नहाने के लिए पानी गैस चूल्हा पर गर्म किया जा रहा था। उसी दौरान एक सिलिंडर के रेगुलेटर से गैस का रिसाव हुआ और आग लग गई। आग लगने के दौरान एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में लखनऊ से आई मनीषा मिश्रा (24) व उनका बेटा अर्नव (5), प्रयागराज से आईं पिंकी मिश्रा (32) व उनका डेढ़ वर्षीय बेटा कार्तिक, प्रयागराज की अन्नपूर्णा मिश्रा (39) और फतेहपुर की सुनीता जोशी (32) व उनका बेटा क्षितिज (12) झुलस गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर पहुंचे लाटभैरव चौकी प्रभारी पार्थ तिवारी और उनके साथी पुलिसकर्मियों ने घायलों को मंडलीय अस्पताल भिजवाया। इसके साथ ही आग पर काबू पाया गया। झुलसी महिलाओं में अन्नपूर्णा और पिंकी की हालत गंभीर बताई गई है। सभी महिलाएं शिवानी की मामी और मौसी बताई गई हैं। आग लगने के कारण शादी की खुशी वाले घर में सन्नाटा पसर गया। हालांकि बेटी की शादी होने के कारण परिजनों ने खुद को संभाला। देर शाम बारात आई तो सादगीपूर्ण तरीके से वैवाहिक समारोह की रस्म संपन्न की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed