फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A car with a police logo dragged a scooter rider for 10 km, leaving the road red and the body in tatters.

Mirzapur News: पुलिस का लोगो चिपकाई कार ने स्कूटी सवार को 10 किमी घसीटा, सड़क लाल, शव के उड़े चीथड़े

Fri, 02 Jan 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
A car with a police logo dragged a scooter rider for 10 km, leaving the road red and the body in tatters.
अदलहाट के भुईली खास से स्कूटी सवार धमेंद्र को  से घसीटकर ले जाने से सड़क पर पड़ा खून का निशान ।
अदलहाट /शेरवां। शेरवां क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। अदलहाट थाना क्षेत्र के भुईली खास गांव के पास दोपहर सवा एक बजे कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्कूटी सवार धर्मेंद्र कार में फंस गया। पुलिस का लोगो लगी कार धमेंद्र को घसीटते हुए भागने लगी। रास्ते में कंबल वितरण के लिए आए लोगों को भी कार ने टक्कर मारी। 10 किमी दूर शेरवां चौकी के आगे चंदौली के मझगवां जाकर कार युवक समेत सड़क किनारे खेत में उतर गई। इस दौरान 10 किमी तक की सड़क खून से लाल हो गई। शरीर के चीथड़े उड़ गए थे। कुछ हिस्सा बचा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार एक को पकड़ा जबकि दूसरा भाग गया। हादसे के बाद आक्रोशित लाेगों ने पुलिस चौकी शेरवां पर हंगामा किया। पुलिस चौकी के बाहर चक्काजाम कर दिया। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे चकिया विधायक कैलाश आचार्य एसडीएम व सीओ चुनार के समझाने पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। सीओ चुनार मंजरी राव ने बताया कि चंदौली जिले के चकिया गनेशपुर निवासी धर्मेंद्र (25) बृहस्पतिवार की सुबह जमालपुर के नौडिया गांव निवासी अपने जीजा के घर आया था। दोपहर में वह अपने जीजा राम भरोस (40) व बहन लक्ष्मिना (38) के साथ स्कूटी से मकदूमशाह बाबा मजार घूमने जा रहा था। स्कूटी रामभरोस चला रहे थे। वह अदलहाट थाना क्षेत्र के भुईली खास गांव के पास पहुंचा थे कि अदलहाट से शेरवां की ओर जा रही कार ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी सवार बालू के ढेर पर गिर पड़े। कार भी बालू के ढेर पर चढ़ गई। वहां से कार सवार गाड़ी लेकर भागने लगा तो धर्मेंद्र कार में फंस गया। भागते समय कार सवार ने वहां कंबल वितरण के लिए खड़े कई लोगों को टक्कर मारी। आठ लोग घायल हो गए। इसके बाद कार सवार धर्मेंद्र को घसीटते शेरवां की ओर भागा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 10 किमी तक शव घसीटने से पूरी सड़क पर खून के निशान थे। कार सवार ने चंदौली के चकिया थाना क्षेत्र के मझगवां खेत में कार उतार दिया। पीछा करते हुए पुलिस पहुंची तो कार सवार एक युवक भाग गया था। एक को पुलिस ने पकड़ा। मौके पर चकिया थाना पुलिस भी पहुंची। चौकी प्रभारी शेरवां वंशनरायण शव को लेकर शेरवां आए। पीछे से आई भीड़ ने दो बजे शेरवां चौकी के बाहर सड़क जाम कर दिया। इसके बाद चौकी के गेट को धक्का देकर हंगामा करने लगे। पुलिस के बल प्रयोग करने पर हटे। एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा और सीओ चुनार मंजरी राव, सीओ मड़िहान शिखा भारती अदलहाट, अहरौरा और जमालपुर थाने की फोर्स के साथ पहुंचीं। मौके पर चकिया विधायक कैलाश आचार्य भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के लिए कहा। समझाने पर एक घंटे बाद तीन बजे जाम समाप्त हुआ। मृतक धर्मेंद्र के मां की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है। घायल स्कूटी सवार दंपती और अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज-अदलहाट थानाध्यक्ष अजय सेठ ने बताया कि कार को जीशान चला रहा था। उसके साथ एक सात वर्ष का बालक बैठा था। उसने स्टेयरिंग खींच दी जिससे कार की टक्कर स्कूटी में हो गई। टक्कर के बाद स्कूटी सवार कार में फंस गया। कार सवार गाड़ी को भगाने लगा । लोग पीछा करने लगे तो वह तेजी से गाड़ी भगाने लगा। कार चालक जीशान निवासी अमरपुर बटलोहिया जयापुर वाराणसी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार सीआरपीएफ के जवान सौरभ निवासी मोतीहारी बिहार की है, जो इस समय श्रीनगर में तैनात है। उन्होंने अपनी कार आजमगढ़ निवासी हेमंत सिंह को बेचा है। हेमंत ने जीशान को कार किसी और को बेचने के लिए दिखाने के लिए भेजा था। वह कार लेकर अदलहाट आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed