फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दीपों की रोशनी से जगमगाए गंगा घाट

दीपों की रोशनी से जगमगाए गंगा घाट

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। जेठवन एकादशी के पावन अवसर पर गंगा घाटों पर दीपदान का मनोहारी नजारा देखने के लिए भारी भीड़ शनिवार को उमड़ पड़ी। दीपकों की रोशनी से गंगा घाट जगमगा उठे थे। शनिवार को सूर्यास्त के बाद नगर के साथ ही विंध्याचल के गंगा घाटों की सीढ़ियों पर जलते दीपकों की छटा देखते ही बन रही थी। गंगा घाटों पर जलते दीपक पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। नगर के प्रमुख गंगा घाटाें पर मां गंगा का विधिवत पूजन एवं भव्य आरती की गई।
विज्ञापन

शनिवार को सूर्य के अस्त होने के पूर्व ही गंगा घाटाें की सीढ़ियों पर दीपक सजा कर रख दिए गए थे। सायंकाल छह बजे के बाद सीढ़ियों पर कतार में रखे गए दीपक जला दिए गए, जिससे पूरा गंगा घाट रोशनी से नहा उठा। घाटों का मनोहारी नजारा देखने के लिए सायंकाल से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो देर रात तक जारी रहा। जगमग रोशनी से नहाए विंध्याचल के साथ ही नगर के बरियाघाट, कचहरी घाट, सुंदरघाट, बदलीघाट, पक्काघाट, बाबा घाट, गंगाराम घाट, संकटाघाट, दाऊजी घाट, नारघाट, कोटघाट का मनोरम दृश्य देखने महिला-पुरुषों के साथ बड़ी संख्या में बच्चे भी पहुंचे थे। कई पूजन समितियों की ओर से गंगा घाटों पर मां गंगा की विधिवत आरती कराई गई। गंगा घाटों पर उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम कराए गए थे। गंगा घाटों पर झालरों के साथ ही मिट्टी के दीपकों से की गई मनोहारी सजावट देख लोग भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

गंगा पूजनोत्सव में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी शामिल रहे। कई स्थानों पर प्रसाद वितरण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed