{"_id":"62-81607","slug":"Mirzapur-81607-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की जान गई, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक की जान गई, एक घायल
Mirzapur
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़। मिर्जापुर सोनभद्र मुख्य मार्ग पर मड़िहान थाना क्षेत्र के धनसिरिया के सतौहां मोड़ पर शुक्रवार की भोर में तीन बजे सोनभद्र की तरफ से आ रहे ट्रक ने सामने से आ रहे टेलर में टक्कर मार दिया। हादसे में टेलर के चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि साथी चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे उधर से गुजरने वाले अन्य वाहन के चालकों की मदद से ग्रामीणों ने बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी।
मुकेश केरियर कानपुर की तीन टेलर कार लाद कर रायपुर जा रही थी। जिसमें सबसे आगे चल रही टेलर में दो ड्राइवर अरविंद मिश्र (45) पुत्र मिठाई मिश्र चिंतापुर थाना सराय जनपद कौशाम्बी एवं (मृतक) भेालू उर्फ अक्तर रजा (22) पुत्र शमशाद भाढ़ापुर थाना अकबरपुर, कानपुर देहात के निवासी थे। दूसरे ड्राइवर के अनुसार घटना के समय अक्तर रजा टेलर चला रहा था। भोर में नींद आ रही थी। वह कुछ कह पाता तब तक सामने से कोयला लेकर आ रही ट्रक में टेलर भीड़ गया और अक्तर की गरदन कट गई, जिससे उसकी तत्काल मौत हो गई।अरविंद मिश्रा टेलर में फंसा था और बाहर निकालने हेतु चिल्ला रहा था। कुछ देर तक फंसे रहने के बाद अन्य ड्राइवरों ने अरविंद को बाहर निकाल कर ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी। दलबल के साथ चौकी प्रभारी अशोक तिवारी मौके पर गए और घायल को चिकित्सालय में भर्ती कराया। दूसरे ट्रक के घायल ड्राइवर, खलासी मौका पाकर फरार हो गए। सुबह पुलिस ने आपस में फंसे दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को क्रेन मंगवाकर रास्ता साफ कराते हुए शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।