फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   छात्रा ने फंदे से लटक कर दी जान

छात्रा ने फंदे से लटक कर दी जान

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शेरवां। जमालपुर थाना क्षेत्र के मनउर गांव में पारिवारिक कारणाें के चलते एक किशोरी ने शुक्रवार की रात अपने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनाें ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मनउर गांव निवासी नंदलाल खरवार की16 वर्षीय पुत्री शशिकला क्षेत्र के मुराहू सिंह इंटर कालेज में कक्षा दस में पढ़ती थी। घर का कामकाज नहीं करने पर शुक्रवार की रात पिता ने उसे डांट फटकार लगाई गई थी। इससे नाराज शशिकला रात में अपने दादी के साथ कमरे में सोई थी। भोर में घर की महिलाएं शौच के लिए उसे जगाने कमरे में गईं तो वह अपने कमरे में नहीं थी। यह देखकर उनके होश उड़ गए। तत्काल उसकी खोजबीन शुरू की गई तो वह घर के एक कच्चे कमरे की बरदवारी में रस्सी के फंदे से झूलती दिखाई पड़ी। यह देख महिलाएं शोर मचाने लगीं। शोर सुनकर परिजन भी पहुंच गए और सुबह पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता ने कहा कि उनके डांटने फटकारने पर वह ऐसा कदम उठा लेगी इसकी उन्हें कल्पना तक नहीं थी। घटना की जानकारी के बाद पूरे गांव के लोग वहां पहुंच गए थे। छोटी सी बात को लेकर किशोरी द्वारा ऐसा कठोर कदम उठा लेने को लेकर लोग अफसोस व्यक्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed