{"_id":"62-117058","slug":"Mirzapur-117058-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त िशक्षक हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त िशक्षक हुए सम्मानित
Mirzapur
Updated Sat, 21 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। क्षेत्र के ग्राम खैरहीं स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ब्लाक स्तरीय शैक्षणिक उन्नयन संगोष्ठी भी आयोजित की गई। समारोह के दौरान दस सेवानिवृत्त शिक्षकों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम् भेंटकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी में शिक्षकों ने अपने-अपने विचार रखे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख जय सिंह ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से समाज विकास की ओर अग्रसर होगा। शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ होते हैं, जो विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान कर देश को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। पूर्व प्रमुख ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक चुनौतियाें का हल करने का सरल और उत्तम माध्यम है। शिक्षक ही परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए शिक्षकों का हमेशा सम्मान होना चाहिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एबीएसए राहुल सिंह परमार ने कहा कि शिक्षा कर्तव्य व सेवा की निधि है, जिसके बल पर शिक्षा का उन्नयन किया जाता है। अध्यक्षता करते हुए रामरेखा सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्त अंतिम मार्ग नहीं है, यह नए कर्तव्य और नए दिवस का निर्धारण करता है। गोष्ठी को सुधीर तिवारी, अमृत लाल यादव, बैजनाथ सिंह, श्याम लाल ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन