फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बिहारी सिंह व सुरेश त्रिपाठी हुए आमने-सामने

बिहारी सिंह व सुरेश त्रिपाठी हुए आमने-सामने

Tue, 17 Dec 2013 05:44 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Tue, 17 Dec 2013 05:44 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वर्ष 2014 के चुनाव के लिए सोमवार को अंतिम दिन अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों समेत अन्य प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया। संघ सभागार में बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के प्रत्याशियाें ने चुनाव अधिकारी के समक्ष परचा दाखिल किया। मतदान 20 दिसंबर को दीवानी न्यायालय परिसर स्थित संघ भवन में होगा। बार के अध्यक्ष, सचिव, उप सचिव सामान्य व लेखा निरीक्षक पदों पर एक से अधिक उम्मीदवार होने के कारणइन पदों पर चुनाव होगा। शुक्रवार से सोमवार के बीच में विभिन्न पदों के कुल 25 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वर्ष 2014 के चुनाव के लिए सोमवार को अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी बिहारी प्रसाद सिंह एवं सुरेश कुमार त्रिपाठी ने अपना नामांकन किया। सोमवार को ही लेखा निरीक्षक पद के लिए दो उम्मीदवारों में हीरालाल पांडेय व सुबोध कुमार शुक्ला ने अपना नामांकन किया। बार के सचिव पद पर राजकुमार पांडेय एवं वंशराज यादव तथा उप सचिव सामान्य पद के लिए दो उम्मीदवारों में गणेश दत्त तिवारी व सर्वेश नारायण सिंह चुनाव मैदान में हैं। इन्होंने शुक्रवार को अपना नामांकन किया था।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी राधेश्याम यादव ने बताया कि सोमवार को उप सचिव प्रशासन पद के लिए भानु प्रकाश पांडेय, उप सचिव प्रकाशन पद पर राकेश कुमार सिंह, निर्वाचन अधिकारी पद पर अशोक कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवकुमार सिंह, कोषाध्यक्ष कृपाशंकर तिवारी के साथ ही सदस्य कार्यकारिणी के लिए काशीनाथ सिंह, अशोक कुमार यादव और शशिकांत सिंह तथा वाटिका अध्यक्ष पद पर दधिची सिंह यादव ने अपना-अपना नामांकन दाखिल किया है। इन प्रत्याशियों के विरोध में कोई उम्मीदवार नहीं होने के कारण इन सभी का निर्विरोध चुना जाना तय है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि
विज्ञापन
विज्ञापन

17 दिसंबर को चार पदाें के लिए होने वाले चुनाव के संबंध में नामांकन पत्रों की जांच होगी। नामांकन पत्रों की वापसी 17 दिसंबर को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक होगी। जांच प्रक्रिया दिन में 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed