फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नरौरा बांध से पानी छूटने से फिर बढ़ रही गंगा

नरौरा बांध से पानी छूटने से फिर बढ़ रही गंगा

Mon, 10 Sep 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
नरौरा बांध से पानी छूटने से फिर बढ़ रही गंगा
मिर्जापुर। बुलंदशहर के नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने के बाद गंगा का जलस्तर एक बार फिर बढ़नी शुरू हो गई हैं। रविवार को गंगा का जलस्तर 73.880 मीटर रिकार्ड किया गया, जबकि शनिवार को गंगा का जलस्तर 73.400 मीटर रहा। अभी गंगा खतरे के निशान से करीब साढ़े तीन मीटर नीचे बह रही हैं, बावजूद इसके तटवर्तीय इलाकों के लोगों को बाढ़ का भय सताने लगा है। बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से दावा किया जा रहा है, वहीं गंगा किनारे बसे गांवों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। दो सेंटीमीटर प्रति घंटे के हिसाब से रविवार को गंगा का पानी बढ़ रहा था।
विज्ञापन

गंगा में उफान के चलते तटवर्तीय इलाकों के लोगों को बाढ़ की चिंता एक बार फिर से सताने लगी है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से जहां घाटों की सीढ़ियां गंगा में समाहित होने लगी हैं, वहीं ग्रामीण एवं शहरी अंचलों में कटान भी तेज गति से होने लगा है। विंध्याचल सहित नगर के कई घाटों की सीढ़ियां गंगा में समाहित हो जाने से कारण रोजाना स्नान करने वाले स्नानार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से गंगा किनारे के अति प्राचीन मकान व मंदिरों पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। जिला प्रशासन द्वारा गंगा में नाव संचालन में पूर्णरूप से प्रतिबंध के बाद भी कहीं-कहीं नाव संचालकों द्वारा सवारियों को बैठा कर नावों को चलाया जा रहा है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है। बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिले में अलग-अलग स्थानों पर बाढ़ चौकियों की भी स्थापना करा दी गई है, वहीं चौकियों पर कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े। रविवार को गंगा का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रति घंटे के हिसाब से बढ़ रही थीं, वहीं गंगा घाटों पर जलस्तर देखने को लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed