फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आधी पानी से नगर समेत ग्रामीण इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप

आधी पानी से नगर समेत ग्रामीण इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप

Thu, 14 Jun 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
आधी पानी से नगर समेत ग्रामीण इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप
मिर्जापुर। जिले मेें आयी आंधी के चलते बुधवार की भोर से नगर समेत ड्रमंडगंज व चेतगंज इलाके में विद्युत आपूर्ति हो गई। हाईटेंशन तार व पोल टूटकर गिरने से ड्रमंडगंज में 24 घंटे और चेतगंज में 48 घंटे से आपूर्ति बाधित रही। ग्रामीणों ने अनुसार जर्जर तारों के न बदलने से हल्की सी भी हवा चलने पर तारें टूट कर गिर जाती हैं। मामले की जानकारी होने पर विभागीय अधिकारी गड़बड़ी को दूर कराने पहुंचे लेकिन फिर भी बुधवार की शाम तक आपूर्ति दुरुस्त नहीं हो पाई। बुधवार की भोर अचानक आंधी व बारिश के चलते घरों के खपरैल उड़ गए। साथ ही भोर तीन बजे से सुबह आठ बजे तक बिजली गुल रही है। ड्रमंडगंज इलाके में 24 घंटे अंधेरा छाया हुआ है। राजपुर, सोनगढ़ा, अहुुगी कला, पवारी खुर्द, गढ़वार, सेंधुरार, वीरपुर, चककोटार, वैधा, कोठा, खम्हरिया, गुर्गी, पिपरा, उमरिया, गजरिया, परसिया, महोखर, पटपरा, बंजारी, पवारी कला, रतेह, मनिगढ़ा, देवरी, मतवार, बेलाही, कुशियरा, सगरा, हर्रा, धमौली, बरुआ, भसौड़, ड्रमंडगंज, लालापुर, गलरा, बिलरा, पटेहरा, नदौली, लायन आदि सैंकड़ों गांवों की बिजली गुल है। उपभोक्ताओं ने बताया कि जर्जर तारों के चलते हल्की सी हवा चलने पर भी तार टूटकर गिर जाते है। सालों से लगे तारों को नहीं बदलने से तार अक्सर टूटकर गिर जाते है। चेतगंज संवाददाता के अनुसार कोन ब्लाक के चेतगंज बाजार में स्थित पावर हाउस से गांवों में सप्लाई की जाने वाली मेन लाइन का हाईटेंशन तार हुसैनीपुर गांव के पास टूट कर गिर जाने से दो दर्जन गांवों में पिछले दो दिनों से अंधेरा है। जेई मनीष सिंह ने बताया कि लाइन मैनों की लापरवाही से कार्य बाधित है। उधर, लाइन मैनों का आरोप है कि हमें विद्युत तारों की मरम्मत के लिए कोई सामान और कई माह से मानेदय भी नहीं मिला है। ऐसी स्थिति में संविदा कर्मी कैसे काम करेंगे। चेतगंज बाजार निवासी अखिलेश गुप्ता, लाल चंद अग्रहरी, कामता प्रसाद, राजेश, राहुल, रिंकू मोदनवाल, सुभम, प्रमोद सिंह, दिलीप सिंह आदि लोंगो का कहना है कि कई वर्षों से तार न बदले जाने से तार जर्जर हो गए है। जिससे आए दिन टूट कर गिरने से समस्या हो जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed