{"_id":"59fa143f4f1c1bc8678b8ba6","slug":"91509561407-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनिज व पुलिस टीम का अवैध खनन स्थल पर छापा, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनिज व पुलिस टीम का अवैध खनन स्थल पर छापा, दो गिरफ्तार
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरवां। अवैध खनन की खबर अमर उजाला द्वारा प्रकाशित करने के बाद मंगलवार को जमालपुर पुलिस व खनन विभाग की टीम सक्रिय हुई। देर रात शेरवां चौकी क्षेत्र के चकलठिया, शेरवां, भोकरौध, लोहराजपुर के अलावा चंदौली जनपद की सीमा से सटे ललमनिया, गनेशपुर, सहामतपुर की पहाड़ियों पर हो रहे अवैध खनन स्थलों पर छापा मारा। अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश स्वरूप पांडेय की अगुवाई में मारे गए छापे में एक स्थान पर अवैध खनन कर रहे दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सर्वेयर की तहरीर पर दो नामजद समेत कई अज्ञात पर अवैध तरीके से पहाड़ पर खनन कराने समेत अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर दोनों् को जेल भेज दिया गया।
खनिज विभाग के अधिकारियों ने खनन किए जा रहे स्थल का सर्वे किया तो मिर्जापुर जनपद के शेरवां पहाड़ी का हिस्सा पाया। अवैध रूप से खनन कर रहे दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जमालपुर थानाध्यक्ष बृजमोहन सरोज ने बताया कि खनन करते हुए सुदामा पुत्र बेचन निवासी जाफरखानी व दिनेश पुत्र रामधनी निवासी लठिया सहिजनी थाना जमालपुर को सर्वेयर राम सुरेश की तहरीर पर अवैध खनन की धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। खनन अधिकारी ने बताया कि सभी लीज होल्डरों का परमिट मंगाया गया है। खनन विभाग के सर्वेयर पहाड़ी की भौगोलिक स्थिति की जानकारी कर रहे हैं। जांच पड़ताल के बाद अवैध रूप से यदि कोई खनन करते हुए दोषी पाया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन