{"_id":"59fa14384f1c1b65548ba76f","slug":"91509561400-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों पर धान खरीद का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों पर धान खरीद का हुआ शुभारंभ
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर, जिगना। जनपद में धान खरीद बुधवार से शुरू हो गई है। खाद्य विभाग के गैपुरा और राजगढ़ क्रय केंद्र पर पहले दिन धान खरीद का शुभारंभ हुआ। गैपुरा क्रय केंद्र पर संभागीय खाद्य नियंत्रक रवि कुमार और डिप्टी आरएमओ रतन कुमार शुक्ला ने किया। यहां पहले दिन 95 कुंतल धान खरीदा गया। इस साल दो लाख 40 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य है और खरीद 28 फरवरी तक होगी।
आरएफसी ने बताया कि सभी केंद्रों का निरीक्षण एजेंसियों के जिला प्रभारी और क्षेत्रीय प्रबंधक, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी तथा जिला खाद्य विपणन अधिकारी करके रिपोर्ट भेजा जाएगा। आरएमओ सचिन कुमार ने बताया कि धान खरीद वर्ष 2017-18 में किसानों से धान खरीद के लिए 87 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। गैपुरा धान क्रय केंद्र पर क्रय केन्द्र से 275 किसानों को टोकेन दिया गया है। किसान ऑनलाइन भी पंजीकरण करा रहे हैं । आरएफसी ने कहा कि किसानों की सुविधा का पूरा ख्याल रखें। उन्होंने कहा कि किसान धान सुखा कर और साफ करके ही क्रय केंद्र पर बेचने के लिए लाएं, क्योंकि धान में अधिकतम 17 प्रतिशत नमी ही मान्य होगा। केंद्र प्रभारी राम कृष्ण दूबे से कहा कि साफ धान किसानों से खरीदें। क्रय केंद्र प्रभारी ने बताया कि केंद्र पर किसानों को बैठने व पानी की व्यवस्था की गई है। तिलई मौआर के किसान केदारनाथ सिंह ने पहले दिन 95 कुंतल धान बेचा। किसान जटाशंकर पांडे कामापुर ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण कराकर फार्म केंद्र पर जमा कर दिया है नंबर आने पर बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन
संभागीय खाद्य नियंत्रक रवि कुमार ने किसानों को बताया कि खरीद के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीयन चल रहा है। शासन द्वारा सामान्य धान के लिए 1550 रुपया और ग्रेड ए धान के लिए 1590 रुपया समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। समर्थन मूल्य के अतिरिक्त किसानों को उतराई, छनाई के लिए 15 रुपया प्रति कुंतल की दर से भुगतान होगा। वहीं इस बार नही व्यवस्था लागू हुई है, जिसके तहत गेहूं खरीद के दौरान ऑनलाइन पंजीयन करा चुके किसानों का मोबाइल नंबर दर्ज करते ही उनका स्वत: पंजीयन हो जाएगा।
विज्ञापन