{"_id":"59f620ab4f1c1bce538b9e8c","slug":"91509302443-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सौ बड़े बकाएदारों को बिल जमा करने की दी गई नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच सौ बड़े बकाएदारों को बिल जमा करने की दी गई नोटिस
Updated Mon, 30 Oct 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। बिजली विभाग ने जिले के 500 बड़े बकाएदारों को बिजली का बिल जमा करने के लिए नोटिस जारी किया है। इन बकाएदारों पर दस करोड़ रुपये से अधिक का बिल बकाया है। चेतावनी दी है कि समय सीमा के भीतर बिल जमा नहीं करने पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे और वसूली के लिए तहसील को वसूली प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा।
प्रत्येक बिजली बिल के साथ बिल भुगतान की अंतिम तिथि और कनेक्शन काटने की तारीख दी गई रहती है। नियमानुसार समय से बिल भुगतान नहीं करने वाले का कनेक्शन काट देना चाहिए। मगर अभियंताओं की लापरवाही और मिलीभगत से उपभोक्ता बिना बिल जमा किए बिजली का उपभोग करते रहते हैं। शासन विभाग पर बकाए बिल की वसूली के लिए दबाव बनाना शुरू किया है तो अधिकारियों के हाथपांव फूल गए हैं लेकिन अब भी वे बड़े बकाएदारों के साथ नरमी का रुख अख्तियार किए हुए हैं। कनेक्शन काटने और आरसी जारी करने के बजाय उनको नोटिस जारी की जा रही है। जिले में विद्युत उपभोक्ताओं पर डेढ़ सौ करोड़ रुपये से ज्यादा का बिल बकाया है। इसमें एक हजार से लेकर 50 लाख रुपये तक बकाएदार शामिल हैं। सबसे अधिक सरकारी विभागों में बकाया है। बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद सरकारी विभाग भुगतान नहीं कर रहे हैं। सामान्य उपभोक्ताओं में एक हजार से लेकर पांच लाख तक बकाएदार है। इसमें से दस हजार रुपये से अधिक के 500 बकाएदारों को विभाग ने नोटिस भेजा है। इन पर कुल बकाए का सात फीसदी है। उनसे कहा गया है कि वे जल्द से जल्द बिल का भुगतान कर दें अन्यथा कनेक्शन काटने के साथ-साथ आरसी जारी की जाएगी।
00
पांच सौ उपभोक्ताओं को बकाया बिल जाम करने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके बावजूद वे बिल जमा नहीं करते है तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे। दोबारा कनेक्शन जोेड़ने पर उनके खिलाफ विद्युत चोरी का मुकदमा कराया जाएगा। -यदुनाथ राम, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय