फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   प्रभारी एसआईसी पर भड़के प्रमुख सचिव , तत्काल स्थानांतरण स्थान पर जाने को कहा

प्रभारी एसआईसी पर भड़के प्रमुख सचिव , तत्काल स्थानांतरण स्थान पर जाने को कहा

Sun, 20 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
प्रभारी एसआईसी पर भड़के प्रमुख सचिव ,  तत्काल स्थानांतरण स्थान पर जाने को कहा

विज्ञापन
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल का हाल देख कर नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण महेश कुमार गुप्ता ने कहा कि लापरवाही से चिकित्सा व्यवस्था चरमरा गई है। उन्होंने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ ओमप्रकाश शाही से पूछा कि तबादले के बाद भी वे यहां क्यों रुके हैं? कहा काफी दिनों से जमे डाक्टर मठाधीश बन गए हैं। दो दिन में व्यवस्था बदली जाएगी। उन्होंने वाहन स्टैंड बंद करा दिया।
प्रमुख सचिव ने अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान पता चला कि भर्ती शुक्ल के नाम पर 34 रुपये की वसूली की जा रही है जबकि इसका कोई आदेश शासन ने नहीं दिया है। इसके अलावा अवैध तरीके से स्टैंड और सिक्योरिटी की व्यवस्था करने की शिकायत की गई। उन्होंने भर्ती शुक्ल लेने की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। स्टैंड को तत्काल बंद करा दिया और कहा कि यदि कोई मरीजों से पैसे वसूले तो उसके खिलाफ तुरंत मुकदमा कराया जाए। फर्जी तरीके से सिक्योरिटी एजेंसी चलाने की भी जांच कराने को कहा। अस्पताल में सुविधाओं की जानकारी ली। एसआईसी डा. शाही ने बताया कि रोजाना 1500 के करीब मरीज आते हैं। इस लिहाज से चिकित्सकों की कमी है। प्रमुख सचिव ने एसआईसी से तबादले के बाद न जाने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा कि कोई चार्ज लेने वाला नहीं है। इस पर उन्होंने लखनऊ बात कर किसी को भेजने को कहा। जिलाधिकारी बिमल कुमार दूबे, अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर, नगर मजिस्ट्रट देवेंद्र प्रताप मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी उमेश यादव, एआरटीओ यूबी सिंह आदि साथ रहे। इनसेट
विज्ञापन

आशाओं ने प्रमुख सचिव को घेरा
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकत्री आशा संघ की जिलाध्यक्ष महताब बेगम के नेतृत्व में आशाओं ने मंडलीय चिकित्सालय का निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव का घेराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आशाओं का शोषण किया जा रहा है। प्रसव कराने के लिए गर्भवती महिलाओं को चिकित्सालय लाने पर आशाओं से सुविधा शुल्क की मांग की जाती है। नहीं देने पर महिलाओं को लेकर दूसरे स्थान पर भेज दिया जाता है। प्रसव कराने के बाद कमीशन के चक्कर में कई महीने तक आशाओं का मानदेय नहीं दिया जाता है। उन्होंने आठ सूत्री मांगपत्र सौंपा। दस हजार रुपये मानदेय करने, प्रमोशन कर एएनएम बनाने, राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग शमिल है। मंडलीय चिकित्सालय में निरीक्षण के दौरान हंगामा होने पर प्रमुख सचिव वार्ड में गए ही नहीं। सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि यहां बहुत कमियां है, जिसे सुधारा जाएगा।
इनसेट
दिव्यांगजन विद्यालय का निरीक्षण किया
मड़िहान। प्रमुख सचिव पिछडा वर्ग कल्याण महेश कुमार गुप्ता शनिवार को पटेहरा ब्लाक व मड़िहान थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान पटेहरा ब्लाक में दिव्यांजन लिए बन रहे विद्यालय तथा दृष्टि बाधित स्पर्श राजकीय बालिका इंटर कालेज का भी निरीक्षण किया गया।


प्रमुख सचिव को दिया ज्ञापन
मिर्जापुर। भाजपा के नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी व हिमांशु अग्रहरि ने नगर के विकास के लिए प्रमुख सचिव को शनिवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नगर की सड़कों, निर्माणाधीन स्टेडियम, विद्यालय, जेल में लगे जैमर से होने वाली परेशानी, पर्यटन को बढ़ावा, जेल के पीछे बने विद्युत उपकेंद्र को चालू कराना, सड़कों के निर्माण की जांच, घाटों का सौंदर्यीकरण व जिला जेल की दीवार का अधूरा निर्माण पूर्ण करा कर ओवर ब्रिज के नीचे का मार्ग चालू कराने के आदि के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed