फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   89 pairs wrestling on second day

दूसरे दिन हुईं 89 जोड़ी कुश्तियां

Thu, 05 Oct 2017 01:17 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Thu, 05 Oct 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
89 pairs wrestling on second day
दांव पेंच

विज्ञापन


 सत्यनारायण सिंह खेल संस्थान में हो रहे मंगला राय स्मारक तीन दिवसीय राज्य आमंत्रण एवं राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल 89 जोड़ी कुश्तियां लड़ी गईं। इसमें 47 जोड़ी कुश्तियां महिला पहलवानों के बीच हुईं। कथा वाचिका रिचा मिश्रा ने महिला पहलवानों का हाथ मिला कर दूसरे दिन की कुश्ती का शुभारंभ कराया। महिला पहलवानों की 59 किलो भार वर्ग की कुश्ती में अंशू तोमर ने अंजली को पटखनी दे कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इसी भार वर्ग में सृष्टि सिंह लखनऊ और भारती शर्मा सीआरपीएफ के बीच कुश्ती रोमांचक रही। काफी जद्दोजहद के बाद कुश्ती बराबरी पर छूटी। यूपी पुलिस की आकांक्षा और सीआरपीएफ की रीतू रानी के बीच हुई कुश्ती में रीतू ने अंकों के आधार पर बाजी मारी। 55 किलो भार वर्ग में आरजू तोमर और मीना यादव के बीच मुकाबला हुआ। इसमें मीना ने अंकों के आधार पर जीत दर्ज की। यूपी पुलिस की रेनू बाल्यान और सीआरपीएफ की कुसुमलता के बीच हुए मुकाबले में रेनू ने बाजी मारी। नंदनी और देवी के मुकाबले में देवी ने जीत हासिल की। सुषमा यादव आजमगढ़ और अपेक्षा सिंह वाराणसी के बीच हुई कुश्ती में अपेक्षा ने अंकों के आधार पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग के 44 किलो भार वर्ग में चंदन आजमगढ़ और कमलेश जौनपुर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें कमलेश ने पांचवें मिनट में चार अंक अर्जित कर जीत दर्ज की। इसी भार वर्ग में मिर्जापुर के सुजीत ने 16 अंक प्राप्त कर आजमगढ़ के मनदीप को हराया। 97 किलो भार वर्ग में अजीत दुबे मिर्जापुर और प्रतापगढ़ के मोहम्मद सूफियान भिड़े। अजीत दुबे ने रोल दांव लगा कर आठ अंक अर्जित कर पांचवें मिनट में बाजी मार ली। इसी भारवर्ग में शहनवाज जौनपुर ने रोहित बागपत को पांचवें मिनट में चित कर दिया। 70 किलो भार वर्ग में विशाल पटेल मेरठ और आलोक पटेल प्रतापगढ़ के बीच कुश्ती हुई। इसमें विशाल ने जीत हासिल की। इसी भारवर्ग में शिवम यादव संत कबीर नगर को मिर्जापुर के बिजेश्वर त्रिपाठी ने शिकस्त दी। शिवपूजन मिर्जापुर ने अभिषेक मेरठ को अंकों के आधार पर हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed