{"_id":"5bd2137abdec22696469b119","slug":"81540494202-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र मेला के सकुशल संपन्न होने पर जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र मेला के सकुशल संपन्न होने पर जताया आभार
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विंध्याचल। विंध्याचल में नौ दिनों तक चलने वाले शारदीय नवरात्र मेला के सकुशल संपन्न होने पर श्री विंध्य पंडा समाज की ओर से मंदिर में आयोजित समारोह में सबका आभार व्यक्त किया गया। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी एवं मंत्री भानु पाठक ने विंध्याचल मंदिर की समस्त व्यवस्थाओं को और भी दुरुस्त कराने पर जोर दिया तथा नवरात्र मेले में बेहतर कार्य करने के लिए नगर विधायक रत्नाकर मिश्र को मां की चुनरी और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
मंदिर परिसर में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि विंध्याचल धाम की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए समस्त तीर्थ पुरोहितों को श्री विंध्य पंडा समाज द्वारा निर्देशित सभी नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विंध्यधाम में देश के कोने-कोने से आने वाले दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। इस मौके पर श्री विंध्य पंडा समाज की तरफ से नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा को शारदीय नवरात्र में मां विंध्यवासिनी मंदिर की व्यवस्था में अहम योगदान देने के लिये अध्यक्ष पंकज द्विवेदी तथा मंत्री भानू पाठक ने अंगवस्त्रम् व स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी व मंत्री भानु पाठक व मौजूद सदस्यों में प्रमुख रूप से तेजन गिरी, संगम त्रिपाठी, शनि दत्त पाठक, रघुवर उपाध्याय, गिल्ला गिरी, केदार भंडारी, सहित पंडा समाज के सदस्यगण मौजूद रहे।