{"_id":"5b01aedc4f1c1b894c8b6083","slug":"81526836956-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टॉवर में प्रयोग कर रहे मिलावटी डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टॉवर में प्रयोग कर रहे मिलावटी डीजल
Updated Sun, 20 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। मोबाइल टॉवरों के जेनरेटर में इस्तेमाल के लिए पांच सौ लीटर मिलावटी डीजल लेकर जा रहे चार
लोगों को भरुहना चौराहे के पास से शनिवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी जिला पूर्ति अधिकारी उमेशचंद्र को दी गई। इसके बाद क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी पारसनाथ पाल, पूर्ति निरीक्षक शरदचंद्र दूबे ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो डीजल में मिलावट मिला। मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर रविवार को चारों आरोपियों के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।
जिले में मोबाइल टॉवर के जेनरेटर में मिलावटी डीजल का इस्तेमाल करने का खेल चल रहा है। शनिवार की शाम सात बजे से देहात कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम भरूहना चौराहे पर वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक पिकअप बरौंधा कचार की तरफ जा रही थी। पुलिस ने उसे रोक कर जब जांच की तो पिकअप में 500 लीटर मिलावटी डीजल और एक बड़ी पाइप मिली। गाड़ी में मौजूद लोगों ने डीजल से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखाया। मिलावटी डीजल भदोही के लालानगर से लहंगपुर में मोबाइल टावर के जेनरेटर में डालने के लिए ले जाया जा रहा था। पकड़े गए युवकों ने भरूहना स्थित पेट्रोल पंप से 250 लीटर डीजल खरीदा था। पुलिस ने डीएसओ को जानकारी दी। डीएसओ ने एआरओ पारसपाल और आपूर्ति निरीक्षक शरदचंद्र दुबे को मौके पर भेजा। जांच में डीजल में मिलावट मिला। डीएसओ ने जिलाधिकारी अनुराग पटेल को मामले से अवगत कराया। जिलाधिकारी के आदेश पर रविवार को देहात कोतवाली में आपूर्ति निरीक्षक शरदचंद्र दुबे ने चार आरोपी राम चिरंजीव, रहीस, शेखर और शमशेर बिंद निवासी भदोही के खिलाफ केस दर्ज कराया।