{"_id":"59bc27574f1c1b19688b4c92","slug":"81505503063-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने सौंपा पत्रक
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को पार्टी के विजयपुर कोठी स्थित पीसीसी सदस्य रमेश त्रिपाठी के आवास पर हुई। बैठक में जिले की विभिन्न समस्याओं और जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर चर्चा हुई। बैठक के बाद पार्टी जन जिला पंचायत सभागार पहुंचे और प्रमुख सचिव को मांगों से संबंधित पत्रक सौंपा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने कहा कि जनपद के चारों तहसीलों में सूखे की स्थिति है। फसलें सूूख रही हैं। इसलिए तत्काल पूरे जनपद को सूखाग्रस्त घोषित किया जाय। जिला उपाध्यक्ष राजधर दूबे ने कहा कि पीड़ित किसानों, मजदूरों के लिए तत्काल राहत कार्य शुरू किया जाय। जिला उपाध्यक्ष अशोक उपाध्याय व भारतेंदु यादव ने कहा कि सूख रही फसलों को बचाने के लिए जनपद के सभी नलकूपों एवं नहरों को पूरी क्षमता से चलाया जाय। महासचिव दयाशंकर पांडेय ने जिला मुख्यालय से विभिन्न जनपदों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों की दुर्दशा और चुनार विधानसभा में विद्युत आपूर्ति का मामला उठाया। कहा कि नरायनपुर फीडर से ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र दो घंटे की आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने जनपद में व्याप्त लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। बैठक में रामसिंह, राकेश तिवारी, स्वरूप सिंह, सुधाकर चमार, कमलेश दुबे,मुन्ना लाल मौर्य, अशोक गुप्ता, रामनाथ दुबे, संजय पांडेय, राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।