{"_id":"5bd212b7bdec22694517d543","slug":"71540494007-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामचंदरपुर गांव में डाक्यूमेंट्री फिल्म का हुआ छायांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामचंदरपुर गांव में डाक्यूमेंट्री फिल्म का हुआ छायांकन
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कछवां । दूरदर्शन से आए सहायक निदेशक संतोष मिश्रा ने अपनी टीम संग मझवां विकास खंड के रामचंद्रपुर गांव पहुंचकर गुरुवार को डॉक्यूमेंट्री फिल्म की शूटिंग की। इस मौके पर गांव में बने शौचालयों और इंसीनरेटर को न सिर्फ फिल्माया गया बल्कि ग्रामीणों के संवाद भी रिकार्ड किए। महिलाओं द्वारा माहवारी के दौरान गंदे कपड़ों का किस तरह निस्तारण किया जाता है उसे भी कैमरे में कैद किया गया। छायांकन के दौरान जिलाधिकारी अनुराग पटेल, सीडीओ प्रियंका निरंजन व डीपीआरओ सीआर जायसवाल ने निरीक्षण किया।
एक माह पहले यूनिसेफ की टीम के साथ न्यूयॉर्क से निर्देशक हेनरीटा एच फोर आई थी। रामचंदरपुर गांव को पूरी तरह सजाया गया था। सड़कों को दुरुस्त करने के साथ ही तालाबों के आसपास सफाई कराई गई थी। यहां तक कि तालाब में गंदे पानी को निकाल कर उसमें साफ पानी भरा गया था। वैसा ही नजारा कैमरे के सामने भी देखा गया। छायांकन के दौरान टीम ने स्कूलों के आसपास साफ-सफाई व शौचालयों का छायांकन किया। इस अवसर पर कैमरामैन मुरलीधर पांडेय ,प्रोडक्शन मैनेजर संजय श्रीवास्तव, ऋषि पर्सन, अवंतिका सिंह ,उपेंद्र त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।