फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   644 candidates successful in the race for UP constable recruitment

Mirzapur News: यूपी आरक्षी भर्ती के लिए हुई दौड़ में 644 अभ्यर्थी सफल

Sat, 22 Feb 2025 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
644 candidates successful in the race for UP constable recruitment
फोटो-35
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती के शारीरिक दक्षता परीक्षण के 11वें दिन शुक्रवार को पीएसी 39वीं वाहिनी में आयोजित दौड़ में 644 अभ्यर्थी सफल हुए। शारीरिक दक्षता परीक्षण में 12 राउंड की दौड़ के बाद 145 अभ्यर्थियों को असफल घोषित कर दिया गया। 644 अभ्यर्थी सफल हुए। आरक्षी भर्ती परीक्षा के के अभ्यर्थियों का पीएसी परिसर में शारीरिक दक्षता परीक्षण हो रहा है। इसमें 850 पुरुष अभ्यर्थियों को दौड़ में शामिल होना था। सुबह पांच बजे 789 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। पीएसी 39वीं वाहिनी में पहुंचे अभ्यर्थियों की बायोमीट्रक जांच की गई। इसके बाद पैरों में इलेक्ट्रानिक चिप और नंबर वाले पोस्टर लगाए गए। सेनानायक विकास कुमार वैद्य, एएसपी ऑपरेशन ओपी सिंह, सीओ सदर अमर बहादुर की निगरानी में दौड़ हुआ। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि पुरुष अभ्यर्थी को 25 मिनट में 4.8 किमी दौड़ पूरी करनी थी। इसमें 644 अभ्यर्थी ही तय समय पर दौड़ को पूरा कर सके। 145 अभ्यर्थी तय समय पर दौड़ पूरा नहीं कर सके। उन्हें अनफिट घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed