फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   20 करोड़ से होगा दो सड़कों का मरम्मत

20 करोड़ से होगा दो सड़कों का मरम्मत

Tue, 19 Dec 2017 12:33 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
20 करोड़ से होगा दो सड़कों का मरम्मत

विज्ञापन
मिर्जापुर। मिर्जापुर सोनभद्र और चील्ह गोपीगंज मार्ग को 20 करोड़ रुपये से चमकाया जाएगा। इसके लिए तैयारी कर ली गई है। बजट भी जारी कर दिया गया है। विभाग ने इन दोनों सड़कों पर कार्य कराने के लिए टेंडर भी निकाल दिया है। यहीं नहीं मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर तो कार्य भी चालू करा दिया है।

कई वर्षोँ से गड्ढे में तब्दील हो चुकी मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग की दयनीय स्थिति को सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा इसका प्रस्ताव बना कर शासन के पास भेजा गया, ताकि सड़क निर्माण लिए कुछ बजट मिल सके। जिससे उसकी मरम्मत कराई जा सके। इसी बीच चील्ह गोपीगंज मार्ग भी गड्ढों में तब्दील हो गई। इसका प्रस्ताव भी बना कर भेजा गया। शासन ने दोनों प्रस्तावों को मंजूर करते हुए चील्ह गोपीगंज मार्ग के लिए 11 करोड़ तथा मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग के लिए नौ करोड़ का बजट जारी कर दिया। बजट मिलते ही विभाग ने इन सड़कों पर कार्य कराने के लिए टेंडर निकाला। टेंडर की प्रकिया पूरी होने के बाद मिर्जापुर सोनभद्र मार्ग पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया है। विभाग की माने तो ठंड के कारण सड़क मरम्मत कार्य धीमी गति से चल रहा है क्योंकि इस मौसम में सड़क अच्छी तरह से नहीं बन पाती है, लेकिन एक महीने के बाद इन दोनों सड़कों का मरम्मत कार्य तेजी से शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed