{"_id":"59fa13434f1c1b65548ba76c","slug":"61509561155-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरकों ने पत्रक सौंप मांगा मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरकों ने पत्रक सौंप मांगा मानदेय
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रेरकों ने प्रदर्शन किया। प्रेरकों ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर मानदेय भुगतान की मांग किया। जिलाध्यक्ष विंध्यवासिनी यादव ने कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्थित लोक शिक्षा केंद्र पर दो- दो प्रेरक काम कर रहे हैं। प्रेरकों द्वारा बीएलओ, पल्स पोलियो, टीकाकरण, स्वच्छ भारत मिशन, रैपिड सर्वे, जनगणना आदि कार्य किया जा रहा है। बावजूद इसके अभी तक बीते 12 माह से मानदेय नही मिल पा रहा है। जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर राजू बाबू, चंद्र प्रकाश सिंह, संजय कुमार बिंद, विजुल पाल, सुमन देवी, रमेश बिंद, विनोद यादव और महेश कुमार ने मानदेय भुगतान की मांग किया।