{"_id":"56f5844a4f1c1b2502f14ea5","slug":"6-injured-in-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग लगाने व डांस को लेकर मारपीट, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग लगाने व डांस को लेकर मारपीट, छह घायल
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर
Updated Sat, 26 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
रंग लगाने व डांस को लेकर मारपीट, छह घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर मोहल्ले और रमईपट्टी में रंग लगाने तथा डीजे पर डांस करने को लेकर गुरुवार की शाम व शुक्रवार की सुबह हुई मारपीट और पत्थरबाजी में दो पक्षों से छह लोग घायल हो गए। मौके पहुंची पुलिस ने छह आरोपियों को हिरासत में लेकर घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया।
नगर के घंटाघर मोहल्ले में विकास गुप्ता व शीशी यादव के बीच रंग लगाने को लेकर गुरुवार की शाम घंटाघर परिसर में विवाद हो गया। आरोप है कि मामला बढ़ने पर कुछ लोगों ने विकास, शनि तथा एक अन्य युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराते हुए घायलोें को जिला चिकित्सालय भेज दिया। उस वक्त तो मामला शांत हो गया था लेकिन शुक्रवार की सुबह शीशी यादव घंटाघर में घूमते दिखा तो विकास समेत उसके साथियों ने शीशी को पीटना शुरू कर दिया। जिससे शीशी भी घायल हो गया।
दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। देखते देखते भारी संख्या में एक पक्ष के लोग इकट्ठा हो गए और एक दूसरे पर पथराव कर दिया। पथराव होते ही मोहल्ले के दूकानें धड़ाधड़ बंद होने लगी। बाजार में सन्नाटा पसर गया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखते ही आरोपी वहां से खिसक गए। शहर कोतवाल डीपी शुक्ला ने घायलों को जिला चिकित्सालय भेजवाते हुए दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग मे चालान कर दिया।
विज्ञापन
इसी कोतवाली क्षेत्र के रमईपट्टी तिराहे पर डांस करने को लेकर गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की पिटाई करते हुए उसके घर पर जमकर पथराव किया। जिसमें दो युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराते हुए दो को हिरासत में ले लिया।