{"_id":"5cab9b7abdec2213ed0cce71","slug":"51554750330-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव श्रृंखला बनाकर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव श्रृंखला बनाकर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सोमवार को चेचरी मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक एवं कर्मचारियों ने मानव श्रृंखला बनाकर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया। जन भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संगोष्ठी का आयोजन किया। नोडल अधिकारी अखिलेश कुमार गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य सेवा से अब कोई भी वंचित नहीं होगा। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और भारत सरकार के नीति के अनुसार अब स्वास्थ सेवा के लिए गरीबी बाधक नहीं उन्होंने कहा, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्राईवेट स्वास्थ्य केंद्रों को भी सूचिबद्ध किया गया है और तमाम तरह की योजनाएं चलाई जा रही है।
नोडल अधिकारी ने कहा टीबी, एड्स, नियंत्रण की सेवाएं भी सामुदायिक केंद्र पर उपलब्ध है साथ ही विभिन्न जांच एक्सरे व टीके लगाए जा रहे हैं। निशुल्क एंबुलेंस सेवा, आपातकालीन सेवा, परिवार नियोजन सेवा इत्यादि लोकहित में चलाये जा रहे हैं। डॉ. रंगुल मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और विस्तार से महिलाओं के स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा संस्थागत प्रसव में वृद्धि हुई है। डॉ. वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं के साथ स्वच्छता पखवाड़ा संक्रमण नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर लैब टेक्नीशियन गोपीनाथ मिश्रा, विनोद सरोज, अनुराग, रेखा, राजलक्ष्मी, विनोद, अखिलेश यादव इफ्तेखार अहमद, डॉ संजीव, अर्चना, सूर्य प्रकाश सिंह, लक्ष्मी, जयप्रकाश सहित समस्त स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।