{"_id":"5bd35ba4bdec2269b3459533","slug":"51540578212-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय के धीमी प्रगति पर एडीओ पंचायत ने कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय के धीमी प्रगति पर एडीओ पंचायत ने कसा शिकंजा
Updated Fri, 26 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया विकास खंड के दस ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण में धीमी प्रगति पाए जाने पर संबंधित गांवों में तैनात ग्राम पंचायत एवं विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। समीक्षा में एडीओ पंचायत हलिया रमेशचंद उपाध्याय ने पाया कि नौगांवा में 317 शौचालय के सापेक्ष में 159 शौचालय का धन आहरण के बाद भी शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया। इसी तरह तरह उंटी में 144 के सापेक्ष 100, राजपुर में 327 शौचालय के सापेक्ष 114, बरयां में 279 के सापेक्ष 169, मडवा धनावल में 433 के सापेक्ष 150, कोटार में 369 के सापेक्ष 70, पुरवा औसान सिंह में 646 के सापेक्ष 138, मझिगवां में 425 के सापेक्ष 100, भटपुरवा में 670 के सापेक्ष 150 व हर्रा में 373 के सापेक्ष 80 शौचालयों का निर्माण अधर में पड़ा हुआ है।
हलिया विकास खंड के 79 ग्राम पंचायतों में कुल 19607 शौचालय आवंटित है। 14109 शौचालय का फोटो अपलोड है। 5498 शौचालय का धन आहरण के बावजूद शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया है। जबकि जनपद को दो अक्तूबर को ही खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया गया। शौचालय के अभाव में ग्रामीण खुले में शौच के लिए मजबूर हैं। नोटिस जारी होने पर संबंधित सचिवों व ग्राम प्रधानों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति, एडीओ पंचायत ने कसा शिकंजा