फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   469 applied to become a soldier by applying chip, 370 declared successful

Mirzapur News: सिपाही बनने के लिए चिप लगाकर 469 ने लगाई दौड़, 370 सफल घोषित

Tue, 11 Feb 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
469 applied to become a soldier by applying chip, 370 declared successful
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश पुलिस की आरक्षी भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा सोमवार को 39वीं वाहनी पीएसी के मैदान में शुरू हुई। पहले दिन महिला अभ्यर्थियों की दौड़ हुई। सभी अभ्यर्थियों के पैरों में चिप लगाई गई थी। दौड़ते समय तीन अभ्यर्थी गिरकर घायल हो गईं जबकि दो के पैर में मोच आ गई। अंत में 370 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया।
विज्ञापन

आरक्षी भर्ती परीक्षा के के अभ्यर्थियों के दस्तावेज की जांच के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पहले दिन 500 महिला अभ्यर्थियों की दौड़ होनी थी लेकिन 469 ही उपस्थित हुईं। सुबह पांच बजे पीएसी के मैदान में बायोमीट्रिक जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने दिया गया। इसके बाद सभी के पैरो में इलेक्ट्रानिक चिप लगाई गई। साढ़े पांच बजे से चार राउंड में दौड़ पूरी कराई गई।
विज्ञापन

एक राउंड की दौड़ में 100 से 120 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया। अभ्यर्थियों को 14 मिनट में 2.4 किमी की दौड़ पूरी करनी थी। इसमें 370 अभ्यर्थी सफल घोषित की गईं। 39वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक विकास कुमार वैद्य, एएसपी आपरेशन ओपी सिंह, सीओ सदर अमर बहादुर और आब्जर्वर की निगरानी में शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई। इस दौरान शिविरपाल कल्पनाथ राम, सूबेदार मेजर मनोज कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि इलेक्ट्रानिंक चिप पैर में लगाकर अभ्यर्थी दौड़ कराई गई। किस अभ्यर्थी ने कितने समय में दौड़ पूरी की, इसकी सटीक जानकारी चिप से मिल जाती है। बताया कि पहले दिन 370 अभ्यर्थी सफल हुईं। 27 फरवरी तक 13,920 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed