{"_id":"5b44f2be4f1c1b0e278b5ae8","slug":"41531245246-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति व ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहुगी खुर्द निवासिनी विवाहिता नेई ससुर व पति के प्रताडना से तंग आकर शनिवार की रात्रि में विषाक पदार्थ खा लिया। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतका के पिता पन्ना लाल तिवारी की तहरीर पर सोमवार को हलिया थाने में ससुर तथा पति के खिलाफ आत्महत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
बता दें रीवा जनपद के बढईया गांव निवासी पन्ना लाल तिवारी ने अपनी बेटी मनीषा 28 वर्ष की शादी नौ वर्ष पूर्व हलिया थाना क्षेत्र के अहुगी खुर्द निवासी चंद्रशेखर दूबे के बेटे आशीष कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति तथा ससुर द्वारा बार बार प्रताडित किया जाता था जिसकी सुचना विवाहिता द्वारा मायके वालों को भी देती रही।शनिवार की रात्रि प्रताडित किये जाने पर विषाक्त पदार्थ खा लिया अचेतावस्था देख परिजनों को जानकारी हुई तो आनन फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले आये जहां पर डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान विवाहिता की मौत हो गई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हलिया प्रबीण कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही हैं।