फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का ब्लॉक पर प्रदर्शन जारी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का ब्लॉक पर प्रदर्शन जारी

Sat, 04 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का ब्लॉक पर प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
सीखड़, कोन। विकास खंड सीखड़ स्थित सीडीपीओ कार्यालय पर आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलमबंद प्रदर्शन किया। सीडीपीओ बीना श्रीवास्तव को 13 सूत्री पत्रक सौंपते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय कार्यकर्ताओं 15 हजार और सहायक का 10 हजार प्रति माह मानदेय देने का वादा किया था।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 28 सितंबर 2016 के मुख्य सचिव के साथ हुए समझौते व 30 जून 2017 को किए वादे का पालन करने की मांग की। कहा कि चिकित्सा अवकाश व इलाज के लिए धन दिया जाय। चेतावनी दी कि मांग नही मानी गई तो प्रदेश की समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका मिनी सेंटरों को बंद कर अनिश्चित हड़ताल पर चले जाएंगी। पंद्रह दिन का मानदेय, चिकित्सावकाश और इलाज के लिए धनराशि दी जाए। वार्षिक मानदेय में वृद्धि की जाए। कार्यकर्ताओं को प्राथमिक शिक्षकों, पंचायत मित्रों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों में 25 प्रतिशत कोटा दिया जाए। सेवानिवृत के बाद पेंशन दिया जाए और केंद्रों की मरम्मत के लिए पैसा दिया जाए। सुपरवाइजर द्वारा आंगनबाड़ी कार्यक्रर्ता का शोषण बंद किया जाय। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांग पूरी नही होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस दौरान कुंजन पांडेय, नीलम पांडेय, तपेशरा, सरिता, मुनक्का देवी, गीता शुक्ला, बिंदू, मंजू, संगीता, रेखा, सरोज, माला, आशा, मीना देवी, अंजनी, आशा देवी, गीता देवी, ममता आदि मौजूद रहीं। इसी प्रकार कोन ब्लॉक स्थित कार्यालय पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष शकुंतला देवी की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया। इस दौरान गीता देवी, मंजू देवी, सरोज देवी, शिव कुमारी, निर्मला, सुशीला, सुमिता, चंद्रा, पूनम मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed