फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   34 thousand people will get employment with investment of Rs 29 thousand crore

Mirzapur News: 29 हजार करोड़ के निवेश से 34 हजार को मिलेगा रोजगार

Fri, 16 Feb 2024 02:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
34 thousand people will get employment with investment of Rs 29 thousand crore
मिर्जापुर। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के आयोजन के बाद जिले में अब 19 फरवरी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है। कचहरी स्थित सिटी क्लब परिसर में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में नामी गिरामी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। जिले में 10 करोड़ से ज्यादा निवेश करने वाली कंपनियों को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। इससे कम निवेश करने वाली कंपनियों को जिले में आयोजित होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में बुलाया गया है।
विज्ञापन


जनपद में निवेश के लिए अब तक 247 एमओयू साइन किए गए हैं। विभिन्न कंपनियों ने मिर्जापुर की ओर से ओर कदम बढ़ाते हुए कुल 29060 करोड़ रुपये निवेश किया है। इससे 34060 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। वर्तमान में 86 इकाइयां ऐसी हैं, जिनकी जमीन, एनओसी आदि की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसमें हाइड्रोजन फ्यूल, फूड प्रोसेसिंग, राइस मिल, इलेक्ट्रिकल व्हीकल, स्टील प्लांट तथा मिल्क प्रोसेसिंग इकाई सहित लगभग 20 इकाइयाें में उत्पादन भी शुरू हो गया है। बाकी इकाइयों के कार्य अंतिम चरण में हैं। जनपद में अब भी कई बड़ी कंपनियां संपर्क में हैं। जिसमें गैलेंट इस्पात लिमिटेड की ओर से लगभग 11 हजार करोड़ रुपये निवेश करने का प्रस्ताव है। रिलायंस इंडस्ट्रीज भी जमीन तलाश रही है। इसी तरह श्रीराम प्रभुदयाल इंटरप्राइजेज प्रा.लि. कृषभ एलाई प्रा.लि. की ओर से भी जिले में निवेश का प्रस्ताव मिल चुका है। जल्द ही इनकी इकाइयां जमीनी स्तर पर दिखने लगेंगी। उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार का कहना है कि 19 फरवरी को सिटी क्लब परिसर में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें दस करोड़ रुपये तक निवेश करने वाली विभिन्न कंपनियों को बुलाया गया है। बड़े निवेशकों को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में लखनऊ में गोमती नगर इंदिरा भवन में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed