फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बैंक की दुर्व्यवस्था से अजीज आए उपभोक्ता

बैंक की दुर्व्यवस्था से अजीज आए उपभोक्ता

Tue, 10 Jul 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बैंक की दुर्व्यवस्था से अजीज आए उपभोक्ता
जिगना। बिहसडा बाजार स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा से लेनदेन को लेकर परेशान खाताधारकों ने बैंक शाखा प्रबंधक को मंगलवार को पत्रक सौंपा। चेतावनी दी कि यदि समय रहते बैंक की स्थिति न सुुधरी तो वे बैंक में तालाबंदी करेंगे।
विज्ञापन

विगत 15 दिनो से इलाहाबाद बैंक शाखा बिहसडा़ बाजार के उपभोक्ता लेन देन न होने से परेशान हैं। बैंक में घंटों लाइन लगाने के बावजूद कभी यूपीएस तो कभी सर्वर फेल होने का बहाना बना खाताधारकों को बैरंग लौटाया जा रहा है। समय से बैँक से रुपया न मिलने से लोगों का जरुरी से जरूरी कार्य प्रभावित हो रहा है। बिहसडाकला ग्राम प्रधान बलराम उर्फ पप्पू जायसवाल ने कहा कि बैंक के इस दुर्व्यवस्था से खाता धारक अजीज आ चुके हैं। उन्होंने कहा कि गांव व आसपास के ज्यादातर लोगों के साथ ही गांव के श्रमिकों व पेंसनर्स के खाते बैंक में खुले हुए हैं। लेनदेन न होने से श्रमिको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बघेडा़कला ग्राम प्रधान विजय पांडेय, सिहावल के रामनाथ व बरबटा की शांती देवी ने कहा कि बैंक के इस दुर्व्यवस्था से खाता धारक तंग आ चुके है। ग्राम प्रधानों ने कहा कि यदि बैंक ग्राहकों को शीघ्र सुविधाएं मुहैया न कराया गया तो बुधवार को बैंक में ताला बंदी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed