फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   कलेक्ट्रेट परिसर में खुला प्रेरणा कैंटीन

कलेक्ट्रेट परिसर में खुला प्रेरणा कैंटीन

Tue, 19 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में खुला प्रेरणा कैंटीन

विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को कैंटीन खोला गया है। कैंटीन का शुभारंभ प्रभारी जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सोमवार को फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि सरकार जरूरतमंद महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर और आर्थिक रुप से मजबूत होंगी।

सीडीओ ने कहाकि कलेक्ट्रेट परिसर में एनआरएलएम जोन बनाया जा रहा है। जोन के तहत स्वय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार की दुकानें खोली जाएंगी। जिससे कलेक्ट्रेट में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नही होने पाए। जनपद में एनआरएलएम के तहत प्रत्येक ब्लॉक में स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा रहा है। इन महिलाओं को एनआरएलएम के तहत समूह का गठन करके आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। योजना के तहत महिलाओं को सिलाई- कढ़ाई, मिनी डेयरी, कुक्कुट पालन, खान पान बनाने आदि प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान डीसी एनआरएलएम संजय पांडेय ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि स्मूह का गठन करके महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed