फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जिले में ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरु

जिले में ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरु

Wed, 06 Dec 2017 12:06 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
जिले में ऑनलाइन रजिस्ट्री शुरु

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में जमीन की आनलाइन रजिस्ट्री शुरू हो गई है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन कृष्ण कुमार मिश्रा ने पहली रजिस्ट्री कराने वाले को प्रमाणपत्र सौंपते हुए कहा कि इससे जमीन की खरीद में होने वाले गोलमाल पर अंकुश लगेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने लखनऊ में ऑनलाइन रजिस्ट्रीकरण का शुभारंभ किया। वेबसाइट के चालू होते ही मिर्जापुर में भी आनलाइन रजिस्ट्रीकरण व्यवस्था शुरू हो गई। पहले दिन कार्यालय उपनिबंधक सदर में प्रस्तुत होने वाला पहला लेखपत्र प्रसून टंडन ने रेखा सिंह पत्नी प्रदीप कुमार सिंह के पक्ष में दाखिल किया। दोनों की रजिस्ट्री होने के बाद सहायक महानिरीक्षक निबंधन कृष्ण कुमार मिश्रा ने पहली लाभार्थी को प्रमाणपत्र सौंपा। उन्होंने लोग एक ही जमीन की बार-बार रजिस्ट्री करके धोखाधड़ी करते रहते हैं। ऑनलाइन रजिस्ट्री से जमीनों की खरीद फरोख्त में फर्जीवाड़े पर अंकुश लगेगा। जमीन की खरीद फरोख्त में पारदर्शिता आएगी। इस दौरान उप महानिरीक्षक निबंधन विन्धयाचल मंडल ओपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed