फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   देव दीपावली पर विंध्य धाम में बही भक्ति की रसधार

देव दीपावली पर विंध्य धाम में बही भक्ति की रसधार

Thu, 02 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
देव दीपावली पर विंध्य धाम में बही भक्ति की रसधार

विज्ञापन
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी के प्रांगण में एकादशी की निशा भव्य जागरण का अयोजन किया गया। इस अवसर पर मां का शृंगार एवं पूजन किया गया। तत्पश्चात प्रसाद वितरण भी किया गया। श्री मां विंध्यवासिनी दीपदान महोत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य जागरण कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों ने मां के चरणों में एक से बढ़ कर एक भजनों की प्रस्तुति दी।
प्रबोधिनी एकादशी पर विंध्य धाम को दीपों की माला से सजाया गया था, इसके बाद अयोजन समिति के द्वारा भव्य देवी जागरण व भंडारे का आयोजन किया गया। जागरण कार्यक्रम में विभिन्न प्रांतों से आए कलाकारों ने अपने गायन एवं नृत्य प्रस्तुति से श्रद्धालुओं एवं श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। वाद्ययंत्रों की तरंग ध्वनि से वातावरण में भक्ति धुन विलय हो रही थी। जागरण के दौरान नृत्य वाली भव्य झांकियों ने विशेष कलाओं से परिपूर्ण प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर मंदिर परिषद की भव्य सजावट की गई थी। लोखों दीपों की रोशनी से विंध्यधाम चमक उठा। विंध्य धाम में आने वाले श्रद्धालु अदभुत सजावट, रोशनी एवं दीपदान की मनोहारी दृश्य देख निहाल हो गए। दर्शनार्थियों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बना रहा। कार्यक्रम के अध्यक्ष शेखर शरण उपाध्याय , रघुबर दयाल उपाध्याय, राजन पाठक, तेजन गिरी आदि ने कार्यक्रम को संपन्न कराया।
विज्ञापन



विंध्यधाम के प्रहरी का हुआ शृंगार
विंध्याचल। धाम से तीन किलोमीटर दुर तुलसी तलिया गांव पहाड़ पर प्राचीन काल से विराजमान सुबेदार दादा का कार्तिक माह के एकादशी पर भव्य श्रृंगार पूजन,प्रसाद वितरण एवं भंडारा का आयोजन किया गया। पुजारी लालजी यादव ने बताया कि तीन पीढ़ियों से परंपरा चली आ रही है। इस अवसर पर बिरहा मुकाबला का भी अयोजिन किया गया। बिरहा मुकाबला वाराणसी के रजिंदर पाल व भवानीपुर के महेंद्र पाल के बीच हुआ। कार्यक्रम का आयोजन दीपक मिश्रा, लाल बाबा, अनिल यादव, सुनील यादव आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed