फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   तुम्हें तनख्वाह क्यों मोटी नही मिलती, उधर देखो उन्हें दो जून की रोटी नही मिलती

तुम्हें तनख्वाह क्यों मोटी नही मिलती, उधर देखो उन्हें दो जून की रोटी नही मिलती

Thu, 02 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
तुम्हें तनख्वाह क्यों मोटी नही मिलती, उधर देखो उन्हें दो जून की रोटी नही मिलती
विज्ञापन

जमालपुर। पटेल सेवा समिती डोहरी के तत्वावधान में पटेल जयंती के अवसर पर डोहरी गांव के शिव तालाब पर मंगलवार की रात्रि कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन का उद्धाटन चुनार विधायक अनुराग सिंह ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। कवि सम्मेलन का शुभारंभ मनोज द्विवेदी मधुर के सरस्वती वंदना से हुआ। भूषण त्यागी ने ,जिसको कहते रहे प्राणप्रिया, उससे अपना मुंह क्यों मोड़ रहे हो, सुनील कुमार तंग ने एक मंजिल के मुसाफिर हैं, राजेश राही ने शिकायत है तुम्हें तनख्वाह क्यों मोटी नही मिलती, उधर देखो उन्हें दो जून की रोटी नही मिलती, विभा सिंह ने लोग क्यों प्यार निभा कर तोड़ देते हैं, एक अनमोल रतन पाकर के छोड देते हैं , काव्य पाठ पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं। इसके अलावा राधेश्याम भारती, धर्म देव चंचल, नागेश शांडिल्य, नरसिंह साहसी, मनोज द्विवेदी मधुर ने कविताओं की प्रस्तुति पर श्रोताओं की जम कर तालियां बटोरीं। इसके अतिरिक्त राकेश सिंह अनुरागी, शिवबहादुर, सूरजमुखी त्रिपाठी, शमशेर ने अपनी कविता सुना कर वाहवाही लूटी। इस दौरान आयोजक डा. सुरेंद्र सिंह, पूर्णेंदु मिश्रा, ज्ञान सिंह, अभय नारायण सिंह, आलोक सिंह, नवीन पांडेय, अशोक दीक्षित, जगदीश राय आदि रहे। अध्यक्षता मित्तू सिंह एवं संचालन सुनील कुमार तंग ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed