{"_id":"59a6a10b4f1c1b11278b4796","slug":"31504092427-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएगी नमामि गंगे जागृति यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएगी नमामि गंगे जागृति यात्रा
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। गंगा की निर्मलता, अविरलता एवं संरक्षण के लिए उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स संगठन द्वारा निकाली गई नमामि गंगे जागृति यात्रा बुधवार को जिले में पहुंचेगी। कोन ब्लॉक में जिले की सीमा पर जिलाधिकारी बाइक जुलूस के साथ यात्रा का स्वागत करने के लिए पहुंचेंगे।
नौ अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने अपने आवास से यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया था। यात्रा बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हरदोई, कानपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, भदोही होते हुए 30 अगस्त को जिले में प्रवेश करेगी। भदोही मिर्जापुर सीमा पर जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे यात्रा का दल बल सहित स्वागत करेंगे। यात्रा का स्वागत करते हुए वाहन जुलूस के रूप में उसे जिले में लाया जाएगा। होमगार्ड्स के जिला कमाडेंट बृजेश कुमार मिश्र ने बताया कि 31 अगस्त को नगर के केबी कॉलेज में भाजपा विधायक पंकज सिंह जनसभा को संबोधित करते हुए गंगा निर्मलीकरण के बारे में बताएंगे।