{"_id":"683a0cc7e3b48e1bef02ad5d","slug":"24-hour-order-but-electricity-is-available-only-for-12-to-14-hours-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-134547-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 24 घंटे का आदेश, 12 से 14 घंटे ही मिल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 24 घंटे का आदेश, 12 से 14 घंटे ही मिल रही बिजली
विज्ञापन
मिर्जापुर। भीषण गर्मी और उमस बढ़ने के साथ बिजली व्यवस्था चरमराने से लोग परेशान हैं। नगर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश होने के बावजूद सिर्फ 12 से 14 घंटे बिजली मिल रही है। प्रतिदिन 10 से 12 घंटे कटौती की जा रही है। वहीं, ट्रिपिंग और फॉल्ट के कारण बिजली गुल होने का सिलसिला बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बिजली कटौती की वजह से लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं तो पेयजल संकट से भी जूझना पड़ रहा है।
मंडल मुख्यालय होने के कारण नगर में बिना कटौती के 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का आदेश है, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को दिन और रात मिलाकर 12 घंटे की कटौती हुई। सुबह 10 से छह बजे तक बिजली कटी रही। इसके बाद आपूर्ति बहाल हुई तो ट्रिपिंग शुरु हो गई। वासलीगंज, रमईपट्टी, सिविल लाइन, स्टेशन रोड, तरकापुर समेत कई मोहल्लों में बिजली कटौती की समस्या सबसे ज्यादा रही। इन इलाकों में पेयजल संकट से भी लोगों को जूझना पड़ा। लोगों का कहना है कि शाम के बाद उपकेंद्र के अवर अभियंता फोन तक नहीं उठाते।
गर्मी से सौ एमवीए बढ़ गई बिजली की खपत
जिले में वर्तमान में 400 एमवीए (मेगा वोल्ट एंपीयर) बिजली की प्रतिदिन खपत हो रही है। सामान्य दिनों में बिजली की खपत 300 एमवीए प्रतिदिन की है। गर्मी के चलते 100 एमवीए प्रतिदिन की खपत बढ़ गई है। विद्युत वितरण मंडल मिर्जापुर के अधीक्षण अभियंता रामदास ने बताया कि विद्युत आपूर्ति सामान्य है। फाल्ट और शटडाउन की वजह से कटौती होती है, लेकिन आपूर्ति में कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
रोज जल रहे हैं 25 से 30 ट्रांसफार्मर
लोड बढ़ने के कारण जिले में प्रतिदिन 25 से 30 ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। वर्कशाप के अधिशासी अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वर्कशाप में 250 ट्रांसफार्मर तैयार रखे हुए हैं। अधिकतर 10 केवीए से लेकर 25 केवीए के छोटे ट्रांसफार्मर जलते हैं वह भी बरसात में। अभी स्थिति सामान्य है। जिले में छोटे बड़े मिलाकर कुल 44500 ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।
एक जून को पांच घंटे होगी बिजली कटौती
नगर के सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र के सखौरा फीडर से एसटीपी प्लांट तक लाइन जोड़ने का काम होगा। इसके चलते एक जून को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। अधिशासी अभियंता मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस लाइन, पांडेयपुर, तहसील चौराहा, महुवरिया, भटवा की पोखरी, गिरधर का चौराहा, वासलीगंज, रामबाग, सिटी कोतवाली आदि क्षेत्रों में पांच घंटे तक विद्युत बाधित होगी।