{"_id":"5b4b976a4f1c1b4d748b4f38","slug":"21531680618-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यक्रम समाप्त होते ही मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यक्रम समाप्त होते ही मची अफरा तफरी
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। चंदईपुर में प्रधानमंत्री की जनसभा समाप्त होते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। भारी भीड़ और वाहनों की वजह से चारों ओर जाम की स्थित पैदा हो गई। इसके चलते चंदईपुर बथुआ मार्ग करीब तीन घंटे तक जाम रहा। करीब ढाई घंटे बाद लगभग तीन बजे जाम खुला।
रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम नगर के चंदईपुर में आयोजित किया गया था। जहां करीब 45 मिनट तक जनता को संबोधित करने के बाद वह जैसे ही रवाना हुए वैसे ही काफी देर से भीषण गर्मी और उमस से परेशान हो रही जनता पंडाल से निकलकर बाहर भागने लगी। चारों ओर जनता हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों के साथ बाहर निकाले से सड़कों पर पैर रखने तक की जगह नहीं थी। लगभग 50 हजार की जनता एक साथ निकलने के चलते चंदईपुर से बथुआ तक जाम लग गया। जाम में वाहन फंस गए। इसमें आयुक्त, डीएम, एसपी, एएसपी, सीओ, समेत अन्य नेता व अधिकारी तथा पत्रकार फंसे रहे। चिलचिलाती धूप में तीन से पांच किलोमीटर पैदल चलने के कारण दस से अधिक महिलाए बीमार हो गई। वह पेड़ों की छाव में बैठकर आराम करने लगी। उनके मुंह पर पानी डालकर उनको होश में लाया गया। बच्चे भी धूप के चलते बीमार हो गए।