{"_id":"5a453e1d4f1c1ba7668bcb24","slug":"21514487325-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सा के क्षेत्र में लहराया परचम, किया जिले का नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सा के क्षेत्र में लहराया परचम, किया जिले का नाम रोशन
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। यूपी एससी सीएमएस वर्ष 2017 की परीक्षा में आल इंडिया रैंकिंग में 220 वां स्थान प्राप्त कर अँबिका देवी सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र ने जिले का नाम रोशन किया। असिस्टेंट डिविजनल मेडिकल आफिसर के पद पर चयनित होने पर विद्यालय एवं हलिया क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है।
क्षेत्र के अंबिका देवी सीनियर सेकेंड्री स्कूल पवारी कला के छात्र दिलीप अग्रहरि पुत्र दया शंकर अग्रहरि निवासी हलिया ने अपने कड़ी मेहनत व लगन से आल इंडिया में 220 वां स्थान प्राप्त किया। दिलीप अग्रहरि एक साधारण परिवार में पले बढें हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा क्षेत्र के अंबिका देवी सीनियर सेकेंड्री स्कूल पवारी कला व इंटरमीडिएट की शिक्षा इलाहबाद से तथा एमबीबीएस की शिक्षा बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से प्राप्त किया। वर्तमान में दिलीप दिल्ली के अस्पताल राम मनोहर लोहिया में सेवारत हैं। इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंधक ज्ञानेन्द्र सिंह, प्रधानाचार्य आरके तिवारी, सुधाकर पांडेय, संतोष तिवारी, आर प्रसाद आदि ने शुभकामनाएं दी। दिलीप की सफलता पर हलिया बाजार में भी जश्न मनाया गया एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी का इजहार किया गया।