{"_id":"5bd6055ebdec22695176a5b5","slug":"201540752734-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक हिम्मत कोल के घर पहुंची केंद्रीय राज्य मंत्री, व्यक्त की शोक संवेदना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक हिम्मत कोल के घर पहुंची केंद्रीय राज्य मंत्री, व्यक्त की शोक संवेदना
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रमंडगंज। हलिया थाना क्षेत्र के बबुरा रघुनाथ सिंह के किरका मोहल्ला निवासी मृतक हिम्मत कोल के घर रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल परिजनों के बीच पहुंचकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। इस मौके पर उन्होंने थानाध्यक्ष हलिया विश्वज्योति राय से मुकदमें तथा मुआवजा के संबंध में जानकारी प्राप्त की। थानाध्यक्ष तथा परिजनों के बातो में भिन्नता को देखते हुए अनुप्रिया पटेल ने दूरभाष पर पुलिस अधीक्षका से वार्ता करते हुए तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही।
दूरभाष पर एसपी ने अवगत कराया कि जिनके विरुद्ध पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया है। उनके खिलाफ साक्ष्य नहीं मिल रहा है। छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने कहा कि ग्रामीणों तथा वन विभाग से जमीन संबंधी विवाद चला आ रहा है। जिसमें मृतक की अगुवाई में न्याय की लड़ाई लड़ी जाती रही। बताते चलें कि हलिया थाना क्षेत्र के बबुरा रघुनाथ सिंह किरका निवासी हिम्मत कोल की 17 अक्तूबर को गोली लगने से मौत हुई थी। केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ अपना दल जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, रमाशंकर पटेल, सियाराम सोनी, श्यामबहादुर सिंह, जगलाल पाल, भगवान पटेल आदि मौजूद रहे।