{"_id":"5b956d68867a557eb3413f3a","slug":"201536519528-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटालेबाजों पर अंकुश लगाने में विफल रहा ई पास मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोटालेबाजों पर अंकुश लगाने में विफल रहा ई पास मशीन
Updated Mon, 10 Sep 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। पारदर्शिता के साथ अनाज वितरण के लिए लगाई गई ई-पास मशीन गड़बड़ी रोक पाने में कामयाब नहीं हो पाई। जुलाई में एक ही कार्डधारक के आधार का दुरुपयोग कर अनाज वितरण में घोटाले का मामला जांच में सामने आया था। इसकी जांच एसटीएफ की टीम को सौंपी गई है। मामले की जांच के लिए इस सप्ताह एसटीएफ की टीम जिले में आ सकती है।
जिले में कुल 430389 कार्डधारक हैं और सस्ते गल्ले की कुल 1050 दुकानें हैं। अनाज वितरण में गड़बड़ी रोकने के लिए कोटे की दुकानों पर ई-पास मशीन लगाई गई है और राशनकार्ड को आधार से लिंक किया गया है। लाभार्थी का थंब इंप्रेशन लेने के बाद अनाज देने की व्यवस्था है लेकिन घोटालेबाजों ने ई-पास मशीन का भी काट निकाल लिया। एक राशनकार्ड धारक का आधार नंबर कई उपभोक्ताओं के नाम पर दर्ज कर बड़े पैमाने पर अनाज घोटाला करने का मामला पकड़ में आया है। जुलाई में लखनऊ में हुई जांच में यह प्रकरण सामने आया है। आधार से लिंक कार्डधारकों को वितरण के लिए फूलप्रुफ समझी जाने वाली ई पास मशीन में भी हेराफेरी कर जिले में लगभग 500 कुंतल अनाज का उठान कर लिया। लखनऊ से विभाग द्वारा भेजे गए आंकड़े के अनुसार कोटे कि दुकानों पर सात आधार कार्ड के जरिये 1027 बार लाभार्थी के आधार नंबर पर दूसरे का आधार फीड कर लगभग 1500 कुंतल अनाज निकाल लिया।
इनसेट
आधार का दुरुपयोग कर अनाज उठाने के प्रकरण की जांच शासन ने एसटीएफ को सौंपी है। एसटीएफ की जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। - उमेशचंद्र, जिला पूर्ति अधिकारी, मिर्जापुर।