फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   200 meter race and long jump took place on the first day of the sports competition.

Mirzapur News: खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन हुई 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद

Sun, 03 Mar 2024 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
200 meter race and long jump took place on the first day of the sports competition.
मिर्जापुर। भरूहना स्थित जीडी बिनानी पीजी कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार को दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। पहले दिन 200 मीटर दौड़, लंबी कूद और सूई-धागा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि केबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नसीहत दी कि मोबाइल फोन पर समय बिताने की बजाय मैदान पर समय देना चाहिए। इससे हमारा सर्वांगीण विकास होता है। खेल महोत्सव के द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी विनीत कुमार सिंह मौजूद रहे। उन्होंने 200 मीटर दौड़, लंबी कूद और सुई-धागा दौड़ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं मेडल प्रदान किया। कहा कि खेल जीवन का अनिवार्य अंग है। खेल के माध्यम से हम वह सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं जो शिक्षा के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। इसलिए हम सभी को महाविद्यालय में खेल के लिए उचित माहौल तैयार करना चाहिए। संचालन डॉ. ध्रुव जी पांडे और प्रो. ओम शंकर गुप्ता ने किया। इस दौरान प्रो. बीना देवी सिंह, जय प्रकाश सिंह, प्रो. सुशील कुमार त्रिपाठी, डॉ. ऋषभ कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed