फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विंध्यनगर 765 की डबल विद्युत लाइन का कार्य प्रारंभ

विंध्यनगर 765 की डबल विद्युत लाइन का कार्य प्रारंभ

Mon, 29 Oct 2018 12:17 AM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
विंध्यनगर 765 की डबल विद्युत लाइन का कार्य प्रारंभ
ड्रमंडगंज। विंध्यनगर से हलिया, मिर्जापुर होते हुए वाराणसी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में 765 केवी की विद्युत डबल सर्किट लाइन का कार्य प्रारंभ हो गया है। जिससे अब विद्युत समस्या का जल्द ही समाधान हो जाएगा। वहीं मिर्जापुर शहर तथा ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को अब बिजली के समस्या से निजात भी मिल जायेगी। जिसकी शुरुआत जनपद के वाराणसी तथा मीरजापुर में कार्य प्रारंभ कर दी गई है। वंही फांउडेशन का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि सोनभद्र के विंध्यनगर पावर प्लांट से 765 केवी की डबल सर्किट लाइन हलिया ब्लाक के सोनगढा, बढवार, गांव से गुजरते हुए, अदवा कालोनी तथा हलिया बाजार के रास्ते विकास खंड पटेहरा से गुजरकर बरकछा होते हुए मीरजापुर जनपद तथा वाराणसी तक विद्युत लाइन पंहुचेगी। इस विद्युत लाइन से बिछने से अब मिर्जापुर तथा तथा वाराणसी जनपद के लोगों को विद्यत समस्या के लिए रोना नही पड़ेगा। जबकि विद्युत फाउंडेशन बनाने का कार्य महिनों से चल रहा है। वही बिजली विभाग के अधिकारियों की माने तो यह कार्य 28 महीने में 2020 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। वही विधुत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिजली एक्ट के तहत काश्तकारों के जमीन में बनाए जा रहे फांउडेशन का मुआवजा भी नहीं मिलेगा। क्योंकि जमीन अधिग्रहित नहीं की जाती। इस संबंध में अवर अभियंता विद्युत विभाग वाराणसी सज्जन कुमार का कहना है कि वन विभाग के जमीन से गुजरने वाली विधुत लाइन का अप्रुवल का प्रयास जारी है। जल्द ही मिल जायेगा। कार्य 2020 जून तक पूर्व हो जायेगा। वही किसानों की जमीन से गुजरने वाली विद्युत लाइन के मुआवजे का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed