फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   खराब सड़क निर्माण पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

खराब सड़क निर्माण पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Fri, 15 Dec 2017 12:17 AM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खराब सड़क निर्माण पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
क्षेत्र के बियरही गांव के ग्रामीणों ने मानक के विपरीत सड़क का निर्माण कराए जाने के विरोध में भुइली-मनउर संपर्क मार्ग पर बियरही गांव के पास गुरूवार को प्रदर्शन किया ।इस दौरान ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी और ठेकेदार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। चार किलोमीटर लंबे बियरही -मनउर संपर्क मार्ग पर ठेकेदार द्वारा मानक के विपरीत मनमाने तरीके से काम कराया जा रहा है ।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गिट्टी की कुटाई, पानी का छिड़काव और बिना केमिकल का छिड़काव किए ही ठेकेदार द्वारा सड़क का निर्माण कराया जा रहा है । सड़क के गड्ढों को भी सही तरीके से नही भरा जा रहा है, जिससे सड़क में अत्यधिक जर्क है । सड़क की बिना सफाई कराए ही मनमाने तरीके से सड़क का निर्माण कराए जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह दस बजे प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान ग्रामीणोंने लोकनिर्माण विभाग एवं ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबजी किया । प्रदर्शन करने वालो में कुमारी, अमित कुमार, रोहित मिश्रा, झिल्लू निषाद, सत्यनारायन चौधरी, लालवर्ती प्रजापति, मुन्नू साव, अजीत कुमार, रिंकू उपाध्याय,भल्लू, अनंत नारायण, बबलू, अजय कुमार, प्रभुनाथ सहित तमाम लोग शमिल रहे । उधर जेई अवनीश कुमार जायसवाल का कहना है कि संपर्क मार्ग का निर्माण मानक के अनुसार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed