{"_id":"5ad6369e4f1c1b86098b5166","slug":"181523988126-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईबेबिल पर सरकार ने उठाया ऐतिहासिक कदम:रत्नाकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईबेबिल पर सरकार ने उठाया ऐतिहासिक कदम:रत्नाकर
Updated Tue, 17 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
जीएसटी पर जागरूकता बैठक को संबोधित करतीं सीमा रानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नगर के तुलसी चौक में नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा के कार्यालय पर व्यापारियों और वाणिज्यकर विभाग के अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें जीएसटी के क्रियान्वयन में हो रही परेशानियों को दूर करने पर चर्चा की गई। नगर विधायक ने कहा कि सरकार ने एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। ई बे बिल में अगर समय बढ़ाना है तो इसका प्राविधान पहले नही था। लेकिन जीएसटी काउंसिल की 26वीं बैठक में इनका सुधार किया गया है।
असिस्टेट कमिश्नर व्यापारक रामानुज मिश्रा ने वाणिज्यकर की अधिकारियों ने व्यापारियों को बहुत ही रोचक तरीके से जीएसटी के बारे में बताया। जीएसटी की सीमारानी ने कहा कि ठेला गाड़ी से कोई भी माल नगर क्षेत्र के अंदर परिवहन करने पर ईवे बिल नही निकालना पड़ेगा। हांलाकि बिल और डिलेवरी चालान का होना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सीमा बढ़ाने के लिए ट्रांसपोर्टरों को अधिकार दिया गया है कि वो जिस दिन ई बेबिल की सीमा समाप्त हो रही है, उसके चार घंटे पहले तक सीमा बढाई जा सकती है। वाणिज्यकर अधिकारी रमेश सिंह ने जीएसटी की जानकारी दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, राजेश अग्रवाल, अलंकार जायसवाल, विजय गुप्ता, कृष्ण कुमार कसेरा, पप्पू पंजाबी, द्वारिका प्रसाद, अमरनाथ अग्रवाल, कामदनाथ आदि मौजूद रहे।