फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अतिक्रमण करने वालों को पालिकाध्यक्ष ने दी अंतिम चेतावनी

अतिक्रमण करने वालों को पालिकाध्यक्ष ने दी अंतिम चेतावनी

Fri, 29 Dec 2017 12:25 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण करने वालों को पालिकाध्यक्ष ने दी अंतिम चेतावनी

विज्ञापन
अहरौरा। सरकारी भूमि, भवन या सड़क की पटरियों पर अवैध अतिक्रमण किसी भी हालत मे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पालिकाध्यक्ष ने अवैध अतिक्रमण करने वालों की सूची बनाने का फरमान जारी किया है। वाहनों में लाउडस्पीकर लगाकर अतिक्रमण को हटाने के लिए लोगों को सूचित किया जा रहा है।

पालिका अध्यक्ष ने अतिक्रमण करने वालों को तत्काल हटने का अंतिम चेतावनी दी है।पालिका सीमा क्षेत्र मे ठेला, खोमचा व नालियों को पाटकर अवैध अतिक्रमण कर लिया गया है। शासन स्तर पर जारी अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध आदेशों को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। कोई कार्रवाई नहीं होने से अतिक्रमण करने वालों के हौसले बुलंद हैं। इससे निजात दिलाने के लिए पालिका प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करने का मन बना लिया है। पालिकाध्यक्ष गुलाब मौर्य के निर्देश पर पालिका कर्मचारी अवैध अतिक्रमण करने वालों की सूची तैयार कर रहे हैं। इतना ही नहीं शासनादेश के अनुपालन में पालिकाध्यक्ष ने पत्र भेज कर राजस्व तथा पुलिस से सहयोग मांगा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जल्द ही सड़क मार्गों पर अतिक्रमण कर यातायात को अवरुद्ध करने वालों को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। पालिकाध्यक्ष गुलाब मौर्य ने कहा कि रोज कमाने खाने वाले गरीबों तथा ठेला खोमचा लगाकर यातायात को अवरुद्ध करने वालों को एक मौका दिया जा रहा है। समय रहते अपने आप को सुधार कर शासन की मंशा के अनुरूप सार्वजनिक स्थानों व नालियों से अतिक्रमण करने वाले हट जाएं अन्यथा अतिक्रमण हटाने में जो खर्च आएगा उतनी राशि जुर्माना के तौर पर वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed