{"_id":"5a380a7f4f1c1b001c8b9ad7","slug":"181513622143-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"224 मतदाताओं ने डाला टेंडर वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
224 मतदाताओं ने डाला टेंडर वोट
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव 2018 के लिए 224 मतदाताओं ने सोमवार को डिस्ट्रिक्ट बार के प्रांगण में टेंडर मतदान किया। पांच अधिवक्ताओं ने अपना आवेदन पत्र मय शुल्क प्रतिनिधि के माध्यम से प्रस्तुत किया। कुल 2175 मतदाताओं में 1951 मंगलवार को अपने प्रतिनिधि के लिए वोट डालेंगे।
चुनाव अधिकारी कमलेश पाठक ने बताया कि मतदाधिकार का प्रयोग सुबह नौ से शाम चार बजे तक होगा जबकि मतगणना साढ़े चार से शुरू की जाएगी। मतदान के पूर्व संघ के मतदाताओं को संघ द्वारा जारी पहचान पत्र एवं बार काउंसिल द्वारा जारी पहचान पत्र या पंजीयन प्रमाण पत्र की मूल प्रति दिखाना अनिवार्य है। चुनाव के बाद संघ परिसर में प्रवेश के पूर्व सभी मतदाताओं की पहचान प्रत्याशीगण स्वयं करेंगे। प्रत्याशियों की उपस्थिति में चारों मतपेटिकाओं में ताला लगा कर बैलेट व अन्य वस्तुओं से संबंधित बाक्स सीलकर उसे कमरे में रख कर सील किया गया है।