{"_id":"5b4a3c884f1c1b49748b4adf","slug":"171531591816-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को बताया रक्तदान का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को बताया रक्तदान का महत्व
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
चुनार। एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल एवं इंस्टिट्यूट द्वारा शनिवार को विश्व रक्तदाता माह का समापन हुुआ। एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी एवं एपेक्स इंस्टिट्यूट ऑफ़ आयुर्वेदिक मेडिसिन एवं एपेक्स कॉम्पोनेंट ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में चुनार परिसर में नि:शुल्क स्वैच्छिक रक्तदान शिविर एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं के साथ फैकल्टी, डॉक्टर्स एवं स्टाफ ने स्वैच्छिक रक्तदान में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान के लिए 32 रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया।
शिविर में एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल के कुशल एवं अनुभवी डॉ. लैब टेक्नीशियन उमेश, आशीष और शिवानंद आदि टेक्निशियनों की टीम ने ब्लड डोनरों का नाको टेस्ट एवं स्क्रीनिंग द्वारा लोगों का रजिस्ट्रेशन कर अयोग्य रक्तदाताओं को बताया कि स्वास्थ्य संबंधी अनियमितताएं होने के कारण रक्तदान करने योग्य नहीं हैं। कुल 12 छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। शिविर का संयोजन एपेक्स ट्रस्ट हॉस्पिटल के महाप्रबंधक पंकज सिंह, प्रबंधक हिमांशु त्रिपाठी, डॉ रफीक, कौशल एवं देवेंद्र ने किया। इस मौके पर एपेक्स हॉस्पिटल वाराणसी की पैथोलॉजिस्ट एवं ब्लड बैंक कंसलटेंट डॉ. निवेदिता ने आयुर्वेद बीएएमएस एवं फार्मेसी के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित एक शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ एपेक्स आयुर्वेद इंस्टिट्यूट के प्रधानाचार्य डॉ. मकसूदन सिंह, प्रो बीके श्रीवास्तव, डॉ श्वेता, डॉ. रफीक एवं डॉ. निवेदिता द्वारा किया गया। शैक्षिक सत्र में रक्तदान से होने वाले लाभों और नवीन विकल्पों जैसे सिंगल डोनर प्लेटलेट की विस्तृत जानकारी दी। रक्तदाता माह के समापन पर रक्तदान की अपील करने पर विद्यार्थियों ने ब्लड टेस्ट एवं स्क्रीनिंग कराकर रक्तदान के लिए रजिस्ट्रेशन कराया। अपने संभाषण में प्रो. मकसूदन ने आयुर्वेद के नजरिए से रक्तदान के लाभों पर प्रकाश डाला। एपेक्स ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एसके सिंह ने आयोजन की महत्ता बताई।