{"_id":"5b0701e64f1c1bfd6e8b469b","slug":"171527185894-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि मुआवजा को लेकर भूस्वामी व किसान हुए लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि मुआवजा को लेकर भूस्वामी व किसान हुए लामबंद
Updated Thu, 24 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरायनपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर फोरलेन सड़क के चौड़ीकरण व बाईपास मार्ग निर्माण में अधिग्रहीत भूमि में अनियमितता व लेटलतीफी पर क्षेत्र के किसानों ने गुरुवार को परसबंधा गांव के सामने मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन किया, जिसमें नेशनल हाईवे के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि पांच अगस्त को समाचार पत्र में गजट प्रकाशन के बाद आज तक अधिकारियों ने मुआवजा मूल्य का खुलासा नहीं किया है। मुआवजा को लेकर भू स्वामियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
माता प्रसाद पटेल ने कहा कि विभाग द्वारा सड़क व लिंक मार्ग से सटे जमीन व आवासीय जमीन की कीमत वाली भूमि की दर को कृषि भूमि की दर लगाकर मुआवजा में मनमानी करते हुए औने-पौने दाम पर भूमि लेने की पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने चेतावनी दिया कि विभाग द्वारा उचित मुआवजा नहीं दिया गया, तो वे लोग संगठन बनाकर जन जागरण अभियान चलाकर विरोध करेंगे और अपनी एक इंच भी जमीन नहीं देंगे। किसानों ने बताया कि आज तक कोई अधिकारी न तो मिलने आया और न तो कोई नोटिस भेजवाया गया। साथ ही किसी आपत्ति का निस्तारण नहीं किया गया। किसानों ने मांग किया कि भूमि रजिस्ट्री कराते समय जिस प्रकार अलग -अलग मालियत दर से स्टांप शुल्क लिया जाता है, ( सर्किल रेट से ) उसी प्रकार दर स्पष्ट कर निर्धारित रेट का चार गुना भुगतान किया जाय। इस अवसर पर ज्ञानेंद्र सिंह, जय हिंद सिंह, सच्चिदानंद ओझा, सुभाष शर्मा, बालेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिह ,रामदुलार सिह ,मनीराम सिह ,कृष्ण कुमार सिह ,बच्चन सिह आदि रहे।