फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दो दुकानों के चक्कर में फंसे कार्डधारक

दो दुकानों के चक्कर में फंसे कार्डधारक

Sun, 15 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
दो दुकानों के चक्कर में फंसे कार्डधारक
ड्रमंडगंज। हलिया विकास खंड में पात्र ग़ृहस्थी योजना के तहत लाभार्थियों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। यह हकीकत महज एक दो गांवों की नहीं, ब्लाक क्षेत्र के अधिकांश ग्राम पंचायत में स्थित कोटे की दुकानों का बताया जा रहा है। सरकार वितरण के लिए भले ही नामित अधिकारियों की कागजों पर तैनाती करे पर वितरण के मामले में कोटेदारों द्वारा अपना पुराना रवैया अपनाया ज रहा है, जिसे लेकर पात्र गृहस्थी योजना में शामिल लाभार्थियों में रोष देखा जा रहा है।
विज्ञापन

विकास खंड के सोनगढ़ा गांव में दो सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान होने के कारण कार्डधारकों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। अनाज के लिए लोग दर दर भटक रहे हैं। जबकि सोनगढ़ा में 104 अंत्योदय कार्डधारक और 463 पात्र गृहस्थी के कार्डधारक है। माह जून और जुलाई में दुकानवार कार्ड धारकों का बंटवारा न होने के कारण। लोग इस योजना से वंचित देखे जा रहे हैं। सोनगढ़ा में शिवप्रताप सिंह पहले राशन के दुकानदार चयनित थे लेकिन दो माह पहले नई दुकान सुखवंती के नाम से हो गई है। बताया जाता है कि कुछ ऐसे कार्डधारक हैं, जिन्हें दो माह से राशन और केरोसिन नहीं मिल रहा है। कार्डधारक सरस्वती, शांति, समई, रामपति, सहित दर्जनों का कहना है कि ग्राम सभा में दो दुकान हुई हैं, तब से राशन के लिए भटकना पड़ रहा है और अनाज नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में आपूर्ति निरीक्षक हलिया अजय कुमार मिश्र का कहना है कि मामला संज्ञान में है। दोनों दुकानदारों की कमियां हैं। जल्द ही जांच कर कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed