{"_id":"59fa14434f1c1bcd538ba78d","slug":"161509561411-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉडल स्कूल बनेगा जीआईसी समन्वय बनाकर करें तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉडल स्कूल बनेगा जीआईसी समन्वय बनाकर करें तैयारी
Updated Thu, 02 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के राजस्थान इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह की अध्यक्षता में प्रधानाचार्यों की बैठक और परिचय समारोह का आयोजन किया गया। डीआईओएस ने कहा कि शासन की मंशानुरूप सभी माध्यमिक विद्यालयों में सीसी कैमरा लगवाना सुनिश्चित करें। डीआईओएस ने ससमय कोर्स को पूरा करने और बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटने को कहा। राजकीय इंटर कॉलेज महुवरिया को मॉडल स्कूल बनाना है, इसके लिए स्व. कांशीराम राजकीय इंटर कॉलेज और जीजीआईसी भरुहना समन्वय बना कर मॉडल प्रस्तुत करें।
उन्होंने कहा कि माध्यमिक विद्यालय स्कूलों में शैक्षिक पंचांग के अनुसार नियमित पठन पाठन कराएं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। डीआईओएस ने कहा कि पूर्व दशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति की सत्यापन सूची छूटे कॉलेज जल्द जमा करें। विद्यालयों में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली आदि की समुचित व्यवस्था करें। विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के शारीरिक व मानसिक शोषण और यौन उत्पीड़न संबंधी घटनाओं की रोकथाम और बच्चों को पूर्ण सुरक्षा प्रदान करें। बच्चों को शारीरिक शिक्षा के साथ ही योग की शिक्षा दें। कार्यरत और सेवारत शिक्षकों और कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर करें। डीआईओएस ने कहा कि 31 मार्च 2018 को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों और शिक्षकों की सूची बना कर दो सप्ताह में प्रस्तुत करें। प्रधानाचार्य शिक्षकों का आधार जल्द से जल्द जमा कराना सुनिश्चित करें। साथ ही परीक्षा वर्ष 2017 के कक्ष निरीक्षक एवं केंद्र व्यवस्थापक का अवशेष पावना बिल तत्काल प्रस्तुत करें, जिससे उसका भुगतान हो सके। इस दौरान प्रधानाचार्य अशोक शुक्ला, बीनारानी सिंह, गणेश लाल, सूर्यदेव सिंह, निजामुद्दीन, गीता सिंह, शंभू कुमार आदि मौजूद रहे।