{"_id":"599738ab4f1c1b34798b4911","slug":"161503082667-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएसी करेगी निर्माणाधीन स्टेडियम की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएसी करेगी निर्माणाधीन स्टेडियम की जांच
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। जसोवर पहाड़ी पर 12 वर्षों से बन रहे स्पोर्ट्स स्टेडियम की जांच अब टीएसी यानि तकनीकी संपरीक्षा प्रकोष्ठ करेगा। यह आदेश विगत 14 अगस्त को शासन के विशेष सचिव मोहम्मद शफकत जमाल ने दिया है। यह जांच 15 दिन में पूरा करने का निर्देश दिया गया है।
गौरतलब है कि स्टेडियम का निर्माण 12 वर्ष पूर्व शुरु हुआ था लेकिन यह अब भी बन कर तैयार नहीं हो सका है जबकि स्टेडियम की लागत बढ़ती ही जा रही है। यहां खिलाड़ियों के लिए पेयजल की टंकी का निर्माण कराया गया है लेकिन उन्हें पेयजल के लिए हैंडपंप पर निर्भर रहना पड़ता है। स्टेडियम पहुंचने के लिए रास्ता तक नहीं बना है। सबसे जरूरी है खेल लेकिन उसके लिए समतल मैदान अभी भी नहीं बन सका है। मैदान में बड़े बड़े पत्थर फैले हुए हैं। हॉकी और फुटबाल जैसे आउटडोर खेलों का चयन ट्रायल स्टेडियम के बहुद्देश्यीय हाल में किया जाता है। कई खेलों के चयन ट्रायल की तो केवल औपचारिकता पूरी की जाती है। फुटबाल के खिलाड़ियों के चयन के लिए स्टेडियम के अधिकारी मोर्चा घर मैदान में पहुंचते हैँ। सुविधाओं के नाम पर स्टेडियम में कुछ भी नहीं है। अब जब जांच शुरु होने को तो खिलाड़ियों को भी कुछ उम्मीद बनी है कि वे स्टेडियम में जल्दी खेल सकेंगे।